दिल्ली में मौसम का हाल
सुबह के समय राजधानी में ठंडक का एहसास हो रहा है। दिन में धूप खिलने से ठंड कम होती है, लेकिन फरवरी जैसी गर्मी नहीं महसूस हो रही। तीन दिन हुई हल्की बारिश और हवाओं से मौसम ठंडा और सुहावना बना हुआ है। इस दौरान मौसम विभाग ने आज दिल्ली में तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। आने वाले दिनों में भी दिल्ली में तेज हवाओं की सिलसिला जारी रहेगा। 7 मार्च से दिल्ली के मौसम में फिर बदलाव होगा और तापमान बढ़ना शुरू होगा। इस दौरान शहर का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। फिलहाल आज के तापमान की बात करें तो न्यूनतम तापमान 13 डिग्री और अधिकतम तापमान 29 डिग्री तक रह सकता है।
एनसीआर में मौसम का हाल
दिल्ली से गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर में मौसम सुहावना बना हुआ है। आसमान साफ रहेगा और हवाएं चल सकती हैं। दोनों शहरों का न्यूनतम तापमान क्रमशः 13-14 और अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं गुरुग्राम और फरीदाबाद की बात करें तो न्यूनतम तापमान 13 डिग्री और अधिकतम तापमान क्रमशः 29 और 27 डिग्री तक रह सकता है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
