दिल्ली

IMD के अलर्ट पर बादलों ने लगाई मुहर, दिल्ली-NCR में जमकर बरसे बादल; नहीं थमेगी मौसम की रफ्तार

Delhi-NCR Rain: दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं के साथ हुई बारिश ने मौसम सुहावना कर दिया है। बादलों ने उमस और चिपचिपाती गर्मी से राहत दी है। मौसम विभाग ने 10 जुलाई को दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Image

दिल्ली में बारिश (इमेज क्रेडिट TOI Twitter)

Delhi-NCR Rain Ka Mausam : मौसम विभाग की भविष्यवाणी पर बादलों ने बुधवार की शाम मुहर लगा दी है। दिन भर आसमान पर बादल छाए रहे और शाम ढलते ही बरस पड़े। हल्की से मध्यम हवाओं के साथ इंद्रदेव ने धरती की प्यास बुझा दी। कई दिनों से जारी गर्मी और उमस से राहत मिली है। आईएमडी के मुताबिक, नई दिल्ली दक्षिण, मध्य और दक्षिण-पश्चिम दिल्ली समेत राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में बारिश हुई। आज और कल के मौसम का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

दिल्ली में कल कैसा रहेगा मौसम का हाल?

मौसम विभाग ने बताया कि बुधवार को अधिकतम तापमान औसत से एक डिग्री कम 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शहर में न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.5 डिग्री कम 26.4 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने मध्यम बारिश का अनुमान जताया था। देर शाम हुई बारिश के कारण ऑफिस से घर जा रहे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बड़ी संख्या में लोग मेट्रो स्टेशनों के नीचे और सुरक्षित स्थानों पर खुद को सुरक्षित करते नजर आए। हालांकि, कई दिन बाद बादलों की मेहबानी से मौसम काफी सुहावना हो गया है। आईएमडी की मानें तो यह दौर अब जारी रहेगा। सावन के शुरुआती दिनों में मौसमी गतिविधियों में तेजी आने की संभावना है।

कहां-कहां हुई बारिश

अरविंद मार्ग, जी के मार्ग, रेल भवन, अक्षरधाम, आश्रम, आईटीओ, पुल प्रहलादपुर, एमबी रोड, एमजी रोड, ओल्ड रोहतक रोड, शादीपुर, मधुबन चौक और राष्ट्रीय राजमार्ग 8 पर जलभराव और यातायात बाधित होने की खबरें मिलीं। आईएमडी ने कहा कि दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में मध्यम से तीव्र वर्षा, गरज के साथ छींटे पड़ने और बिजली चमकने का अनुमान है। साथ ही गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं, बिजली चमक सकती है और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चल सकती हैं, जो बढ़कर 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं। शहर के पूर्वी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश पहले ही हो चुकी है। गरज के साथ छींटे पड़ने और मध्यम से भारी बारिश के अनुमान के बीच विभाग ने लोगों से खुले स्थानों से बचने, पेड़ों के नीचे शरण नहीं लेने, कमजोर दीवारों और ऐसे ढांचों से दूर रहने तथा जल निकायों के पास जाने से बचने का आग्रह किया

दिल्ली में कई फ्लाइटें डायवर्ट

खराब मौसम के कारण दिल्ली हवाई अड्डे पर छह उड़ानों का मार्ग बदला गया। दिल्ली हवाई अड्डे पर कुल छह उड़ानों का मार्ग बदला गया और कई उड़ानों में देरी हुई। सूत्र ने बताया कि चार उड़ानों को जयपुर और दो उड़ानों को लखनऊ की ओर मोड़ दिया गया। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (आईजीआईए) देश का सबसे बड़ा हवाई अड्डा है। यहां प्रतिदिन लगभग 1,300 उड़ानों का संचालन होता है।

दिल्ली में कितना पॉल्यूशन?

अगर बात पॉल्यूशन की करें तो चार बजे एक्यूआई 81 दर्ज किया गया जो संतोषजनक श्रेणी में है। सीपीसीबी) के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को 'अच्छा', 51 और 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 और 200 के बीच 'मध्यम', 201 और 300 के बीच 'खराब', 301 और 400 के बीच 'बहुत खराब' और 401 और 500 के बीच एक्यूआई 'गंभीर' माना जाता है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article