शहर

आज का मौसम 10 जुलाई 2025 : घनघोर घटाएं करेंगी बारिश मूसलाधार, गिरेंगे ओले होगा वज्रपात; मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

Aaj Ka Mausam, 10 जुलाई 2025, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: अगले 24 घंटे के दौरान दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा-पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार और राजस्थान के अधिकतर भागों में गरज चमक के साथ आंधी-तूफान और मध्यम से भारी बारिश अलर्ट घोषित है। मौसम विभाग ने कई क्षेत्रों में वज्रपात और ओलावृष्टि का भी खतरा जताया है। आईएमडी ने दक्षिण भारत के साथ पूर्वोत्तर, पश्चिमी राज्यों महाराष्ट्र, गुजरात, गोवा और मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ एवं झारखंड में मानसूनी बारिश की चेतावनी जारी करते हुए बाढ़ की संभावना जताई है।

Image

कल का मौसम

Aaj Ka Mausam (कल का मौसम कैसा रहेगा) : देश के मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ी क्षेत्रों और पूर्वोत्तर से लेकर दक्षिण भारत तक आसमान पर बादल छाए हुए हैं। लेकिन, मैदानी क्षेत्रों पर बारिश का रुख थोड़ा फीका पड़ रहा है। कई दिनों से अलर्ट के बावजूद बूंदे धरती तक नहीं पहुंच रही हैं, जिस कारण उमस ने हालत खराब पतली कर रखी है। बहरहाल, 10, 11 और 12 जुलाई तक यानी सावन के शुरुआत से पहले ही मानसून के फिर से गति पकड़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने गुरुवार को राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा-पंजाब और दिल्ली-एनसीआर में गरज चमक के साथ आंधी और बारिश का पूर्वानुमान जताया है। इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने और ओलावृष्टि का भी खतरा जताया गया है। स्काईमेट ने जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश तो उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बादल फटने और अचानक बाढ़ के साथ लैंडस्लाइड का खतरा बताया है। अगले 24 घंटे के दौरान दक्षिण भारत के तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, केरल एवं कर्नाटक समेत छत्तीसगढ़, झारखंड में भी मानसूनी बारिश का अलर्ट घोषित किया है। कमोबेश ऐसी ही बारिश पूर्वोत्तर के राज्यों असम, सिक्किम, नागालैंड और अरुणाचल प्रदेश के कुछ भागों में दर्ज की जाएगी। वहीं, मुंबई समेत समूचे महाराष्ट्र, गुजरात और मध्य प्रदेश में भारी बारिश की आशंका है।

शहर का नामन्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
मुंबई 27 °C29 °C
जयपुर 27 °C34 °C
दिल्ली27 °C34 °C
भोपाल 23 °C28 °C
पटना27 °C34 °C
लखनऊ 27 °C32 °C
चंडीगढ़ 26 °C34 °C
हैदराबाद25 °C31 °C
देहरादून 23 °C27 °C
शिमला18 °C23 °C
कश्मीर 12 °C17 °C

उत्तर प्रदेश कल का मौसम

यूपी में 10 जुलाई से कई जिलों में मौसमी गतिविधियां तेज होने की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने राजधानी लखनऊ, आगरा, बलिया, गोरखपुर, वाराणसी, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर और मेरठ समेत करीब 15 जिलों में तेज हवाओं के चलने के साथ गरज चमक और मध्यम से तेज बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और आकाशीय बिजली गिरने के साथ कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी हो सकती है।

मध्य प्रदेश का मौसम

मध्य प्रदेश में भारी बारिश दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग ने सावन के शुरुआत से ही मौसमी गतिविधियों में तेजी की संभावना व्यक्त की है। मौसम विभाग की मानें तो भोपाल, नरसिंहपुर, विदिशा, छिंदवाड़ा, जबलपुर, रतलाम, इंदौर, धार, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, अशोकनगर, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, रीवा, सतना, छतरपुर, गुना, शिवपुरी, सागर, हरदा और दमोह में मूसलाधार बारिश के साथ बाढ़ का खतरा जताया है।

बिहार का मौसम कैसा है?

बिहार में मौसमी गतिविधियां जारी हैं। मौसम विभाग ने 11 जिलों के लिए 10 जुलाई से बारिश का येलो अलर्ट है। आईएमडी की मानें तो इन जिलों में मध्यम बारिश और आंधी-तूफान की संभावना है। खासकर, नवादा, जमुई, बांका, मुंगेर, भागलपुर, सिवान, गोपालगंज, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सारण, गया, पूर्णिया, पटना, किशनगंज और दरभंगा समेत अन्य जिलों में बारिश के साथ ठनका गिरने की चेतावनी है। लिहाजा, लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है। वहीं, भारी बारिश से नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी के संकेत हैं।

दिल्ली में कल का मौसम

दिल्ली में बादलों की आवाजाही लगी है, लेकिन अनुमान के मुताबिक बारिश नहीं हो रही है। बुधवार को न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और मौसम विभाग ने मध्यम स्तर की बारिश होने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 3 से 4 दिन मौसमी गतिविधियों में तेजी आने की संभावना है। 10 जुलाई से पूरे एनसीआर में गरज चमक के साथ तेज बारिश हो सकती है।

राजस्थान में कैसा है मौसम?

राजस्थान के कई हिस्सों में कल गुरुवार से एक बार फिर भारी बारिश की गतिविधियां बढ़ने की उम्मीद है और अगले कुछ दिनों में प्रदेश में कई स्थानों पर अतिवृष्टी की संभावना है। इस दौरान मौसम विभाग ने भरतपुर, कोटा, जयपुर व बीकानेर संभाग में कहीं-कहीं बादल गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने तथा भरतपुर संभाग में एक दो स्थान पर कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। 10 जुलाई से जबकि पश्चिमी राजस्थान में 12 जुलाई से भारी बारिश में बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है। 11 जुलाई को कोटा, भरतपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश होने व 12-13 जुलाई को कोटा, भरतपुर, जयपुर, अजमेर व उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी व अतिभारी बारिश हो सकती है।

कोलकाता का मौसम

पश्चिम बंगाल के कुछ जिलों में भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है। आईएमडी ने कुछ स्थानों पर बिजली कड़कने के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना व्यक्त की है। दक्षिण बंगाल के पश्चिम बर्धवान, झाड़ग्राम, पुरुलिया और बांकुड़ा जिलों तथा उत्तर बंगाल के जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार और कलिम्पोंग जिलों में बृहस्पतिवार सुबह तक भारी बारिश होने की आशंका है। कोलकाता में आमतौर पर आसमान में बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान जताया है। आईएमडी ने बताया कि गंगा बंगाल क्षेत्र पर बना कम दबाव का क्षेत्र फिलहाल कायम है और अगले दो दिनों में इसके झारखंड और छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ने की संभावना है।

महाराष्ट्र में रेड अलर्ट

महाराष्ट्र में मानसूनी बारिश का दौर जारी है। मुंबई से लेकर पुणे और नागपुर में भारी बारिश की आशंका जताते हुए रेड अलर्ट जारी किया गया है। नागपुर में बुधवार को सभी स्कूलों और कॉलेजों में अवकाश घोषित कर दिया गया। बीते कुछ दिनों से हो रही भारी बारिश के बाद नदी-नालों के उफान पर होने कारण नागपुर में कुछ राज्य राजमार्ग यातायात के लिए बंद कर दिए गए हैं। आईएमडी ने बुधवार को विदर्भ क्षेत्र के नागपुर और वर्धा जिलों के लिए ‘रेड अलर्ट’, अमरावती और यवतमाल के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ तथा अकोला, वाशिम, बुलढ़ाणा, चंद्रपुर, भंडारा और गोंदिया के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। नागपुर और वर्धा जिलों के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी करते हुए कुछ स्थानों पर गरज के साथ बिजली चमकने और मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना व्यक्त की है।

हिमाचल प्रदेश में मौसम का बड़ा अलर्ट

हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश से मुश्किलें खड़ी हो गई हैं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में सात जिलों के कुछ हिस्सों में अचानक हल्की से मध्यम बाढ़ आने की चेतावनी दी है। खासकर, चंबा, कांगड़ा, मंडी, कुल्लू, शिमला, सोलन और सिरमौर में तेज बारिश की संभावना है। कहीं-कहीं पर बादल फटने का खतरा भी है। कमोबेश ऐसा ही मौसम उत्तराखंड में देखने को मिल सकता है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article