दिल्ली

Delhi-NCR Aaj Ka Mausam: दिल्ली-एनसीआर में लुढ़का पारा, तेज हवाओं से ठिठुरे लोग, जानें कैसा रहेगा आज मौसम का हाल

Delhi-NCR Ka Mausam (दिल्ली-एनसीआर में आज का मौसम कैसा रहेगा) 29-Nov-2025: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के साथ एनसीआर क्षेत्रों में भी सुबह-शाम के दौरान कड़ाके की ठंड पड़ रही है। दिन के समय खिली धूप से ठंड का अहसास कम हो रहा है। लेकिन इस बीच तापमान में आ रही गिरावट को देखते हुए माना जा रहा है कि दिसंबर में दिल्ली-एनसीआर में भीषण सर्दी का सामना करना पड़ेगा।

Image

दिल्ली-एनसीआर में लुढ़का पारा (Photo-PTI)

Delhi-NCR Ka Mausam (दिल्ली-एनसीआर में आज का मौसम कैसा रहेगा) 29-Nov-2025: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मौसम सुहावना बना हुआ है। तापमान में कमी दर्ज की जा रही है। सुबह की शुरुआत ठिठुरन वाली सर्दी, कोहरे और धुंध के साथ हो रही है। लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ेगा, वैसे-वैसे धूप निकलेगी और मौसम खुशनुमा हो जाएगा। नवंबर के अंतिम दिनों में खिल रही धूप तीखी नहीं है, लेकिन गुनगुनी गर्माहट का अहसास दे रही है, जिससे लोगों को ठंड से राहत मिल रही है। लेकिन इस बीच दिल्ली के तापमान में गिरावट भी दर्ज की जा रही है। बीते कुछ दिनों से दिल्ली में तेज हवाएं चल रही हैं, जिसके कारण पारा लुढ़कने लगा है। तेज हवाओं का कारण दिल्ली का न्यूनतम तापमान शुक्रवार को 8 डिग्री तक पहुंच गया था। दिल्ली के साथ एनसीआर क्षेत्रों में भी मौसम सुहावना बना हुआ है। साथ ही प्रदूषण का स्तर भी बढ़ता जा रहा है। यहां की हवा जहरीली बनी हुई है।

दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा?

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली का मौसम साफ और सुहावना बना हुआ है। हवाओं के कारण तापमान में कमी आई है। नवंबर का अंत होते-होते और दिसंबर की शुरुआत के साथ दिल्ली का मौसम फिर एक बार बदलने के लिए तैयार है। पारा लुढ़कने से अनुमान लगाया जा रहा है कि दिल्ली में अब कड़ाके की भीषण सर्दी की शुरुआत होगी। शीतलहर भी चलने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को दिल्ली की न्यूनतम तापमान 8 डिग्री पहुंच गया था। आज शहर का न्यूनतम तापमान 10 से 11 और अधिकतम तापमान 29 से 26 के बीच रह सकता है। बता दें कि शाम होते-होते तापमान में एक बार फिर गिरावट आएगी। कोहरा भी देखने को मिलेगा।

एनसीआर में मौसम का हाल कैसा रहेगा?

दिल्ली से सटे गुरुग्राम, फरीदाबाद, नोएडा और गाजियाबाद में प्रदूषण, सर्दी और कोहरे का डबल अटैक देखने को मिल रहा है। यहां सुबह-शाम कड़ाके की ठंड महसूस हो रही है, और दिन के समय गुनगुनी धूप से ठंड का अहसास कम होने लगा है। वहीं प्रदूषण लोगों के लिए अभी भी मुसीबत बना हुआ है। तापमान की बात करें तो आज गुरुग्राम और फरीदाबाद में अधिकतम तापमान क्रमशः 29 और 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री बना हुआ है। यहां घना कोहरा छाए रहने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं गाजियाबाद और नोएडा का अधिकतम तापमान क्रमशः 29 और 26 और न्यूनतम तापमान क्रमशः 10 और 9 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। यहां सुबह और देर रात के समय हल्के से मध्यम कोहरा देखने को मिलता है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article