दिल्ली

Delhi-NCR Ka Mausam 06-Nov-2025: दिल्ली-एनसीआर में गर्मी को टाटा बाय-बाय, तापमान गिरने से बढ़ी ठंड, जानें कैसा रहेगा आज मौसम का हाल

Delhi-NCR Ka Mausam (दिल्ली-एनसीआर में आज का मौसम कैसा रहेगा) 06-Nov-2025: धुंध और कोहरे की चादर में लिपटी हुई दिल्ली में ठंड बढ़ गई है। सुबह के समय लोगों को कांपते हुए देखा जा रहा है। न्यूनतम तापमान गिरकर 15 डिग्री तक पहुंच गया है। शहर में कड़ाके की सर्दी ने दस्तक देने शुरू कर दी है।

Image

दिल्ली-एनसीआर में मौसम का हाल

Delhi-NCR Ka Mausam (दिल्ली-एनसीआर में आज का मौसम कैसा रहेगा) 06-Nov-2025: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मौसम की चाल एक बार फिर बदलने वाली है। बताया जा रहा है हवा के दिशा बदल रही है। उत्तरी-पश्चिमी दिशा से चलने वाली हवाओं से दिल्ली के तापमान में और कमी आएगी। 2 से 3 दिनों में शहर का तापमान 3 से 4 डिग्री तक गिर सकता है। लेकिन इस दौरान भी यहां बारिश की कोई संभावना नहीं है। यहां मौसम साफ बना रहेगा और बादलों की आवाजाही देखने को मिलेगी। आइए अब आपको बताएं कैसा रहेगा आज दिल्ली और उससे सटे एनसीआर क्षेत्रों में मौसम का हाल।

दिल्ली में मौसम कैसा बना रहेगा

बीते दिनों एक्टिव हुए पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर हो गया है, इसका असर दिल्ली के मौसम पर भी देखने को मिला। अब शहर के तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। दरअसल, बीते दो दिनों से दोपहर के समय तेज धूप खिल रही है, जिसके चलते हल्की गर्माहट महसूस की जा रही है। यही कारण है कि शहर का अधिकतम तापमान एक बार फिर 30-31 डिग्री के बीच रिकॉर्ड किया जा रहा था। हालांकि सुबह-शाम की ठंड में अब कंपकंपी छूटने लगी है।

आज के मौसम की बात करें तो दिल्ली में सुबह के समय कोहरा देखने को मिल रहा है। सतही हवाएं चलने से प्रदूषण में कमी आई है। कल (बुधवार) 5 नवंबर को एक्यूआई 202 रिकॉर्ड किया था। आज सुबह 7 बजे सीपीसीबी के ताजा अपडेट के अनुसार, एक्यूआई 262 रिकॉर्ड किया गया, जो कल की तुलना में अधिक है। आज शहर का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री और अधिकतम तापमान 29 डिग्री रह सकता है।

एनसीआर में आज का मौसम कैसा रहेगा

दिल्ली से सटे एनसीआर क्षेत्रों में मौसम सुहावना बना हुआ है। दिन में तेज धूप खिल रही है और शाम होते ही ठंड होने लगती है। सुबह के समय ठिठुरन का दौर अभी भी जारी है। इस बीच चल रही हल्की हवाओं से तापमान में भी कमी आई है और प्रदूषण में भी कमी देखी गई है। इस बीच नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में बादलों की आवाजाही देखने को मिल रही है, लेकिन बारिश की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है। तापमान की बात करें तो आज फरीदाबाद और गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान क्रमशः 16 और 17 रह सकता है, जबकि अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहेगा। नोएडा और गाजियाबाद में अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री तक रह सकता है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article