दिल्ली

Delhi News: एक प्लेट बिरयानी ने बना दिया हत्यारा, किशोर ने 55 बार चाकू से गोदकर नाबालिग को मौत के घाट उतारा

दिल्ली में एक किशोर ने 17 साल के नाबालिग पर चाकू के 55 ताबड़तोड़ हमले करके उसे मौत के घाट उतार दिया। आरोपी ने नशे की हालत में घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और हथियार भी बरामद कर लिया है।

Image

आरोपी ने चाकू से किए 55 वार

Delhi News: दिल्ली से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है जहां एक 16 साल के किशोर ने नशे की हालत में एक नाबालिग की 55 बार चाकू से गोदकर हत्या कर दी। आरोपी ने सिर्फ इसलिए यह कदम उठाया क्योंकि नाबालिग ने उसे बिरयानी के लिए पैसे देने से इंकार कर दिया था। हालांकि दोनों एक-दूसरे को जानते नहीं थे, फिर भी आरोपी ने उससे पैसे मांगे और जबाव में न सुनकर इस घटना को अंजाम दिया। आरोपी ने पहले नाबालिग का गला दबाया, फिर उसपर चाकू से 55 बार हमला किया। इसके बाद आरोपी शव के सामने नाचने लगा और उसे सड़क पर घसीटते हुए ले गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और घटना में इस्तेमाल हथियार भी बरामद हो गया है।

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना

यह घटना दिल्ली की वेलकम कॉलोनी में बीते मंगलवार 21 नवंबर को रात सवा ग्यारह बजे की है। हत्या की यह भयावह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। जिसकी फुटेज 2.23 मिनट लंबी है। जिसमें आरोपी को एक संकरी गली में एक व्यक्ति को घसीटते हुए और चाकू से वार करते हुए देखा जा सकता है। जिसके बाद आरोपी को अपने आसपास के लोगों को धमकाते हुए भी देखा गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने कुबूल कर लिया है कि वह 17 वर्षीय किशोर को नहीं जानता था। पुलिस ने बताया कि जब पीड़ित ने आरोपी के लिए बिरयानी खरीदने से इनकार कर दिया, तो इस बात आरोपी गुस्से में आ गया और दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, और देखते ही देखते यह हाथापाई में बदल गई। जिसके बाद आरोपी ने पीड़ित का गला तब तक दबाए रखा जब तक वह बेहोश नहीं हो गया, इसके बाद उसने अपनी जेब से एक छोटा चाकू निकालकर उस पर ताबड़तोड़ वार किए और उससे 350 रुपये लूट कर वहां से फरार हो गया।

शव पर मिले 55 निशान

पुलिस ने बताया कि मृतक के चेहरे, गर्दन, पीठ और आंखों के नीचे 55 से अधिक बार चाकू के हमले के निशान मिले हैं। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपी की पहचान की और बुधवार सुबह उसे अरेस्ट कर लिया। पुलिस ने यह भी बताया कि घटना के समय आरोपी नशे की हालत में था, आरोपी ने गिरफ्तारी के बाद पुलिस के सामने अपना अपराध कबूल कर लिया है। हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार भी बरामद हो गया है। पुलिस जांच कर रही है कि यह हथियार कहां से खरीदा गया।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

हादसे पर हादसे, फिर भी दिल्ली में कैसे बन जाती हैं अनऑथोराइज्ड बिल्डिंगें? पुराने हादसों से क्यों नहीं लिया जाता सबक

हादसे पर हादसे, फिर भी दिल्ली में कैसे बन जाती हैं अनऑथोराइज्ड बिल्डिंगें? पुराने हादसों से क्यों नहीं लिया जाता सबक

दुबई दौरे से निवेश की नई उड़ान भर रहा मध्य प्रदेश, CM मोहन यादव ने गिनाईं AI, IT से लेकर डिफेंस तक की बड़ी संभावनाएं

दुबई दौरे से निवेश की नई उड़ान भर रहा मध्य प्रदेश, CM मोहन यादव ने गिनाईं AI, IT से लेकर डिफेंस तक की बड़ी संभावनाएं

₹10-₹20 के नोटों पर चिपकाई जाती थी महिला की फोटो और अभद्र चिट्ठियां, अलग-अलग नंबरों से आते थे अश्लील फोन; इस तरह पकड़ा गया आरोपी

₹10-₹20 के नोटों पर चिपकाई जाती थी महिला की फोटो और अभद्र चिट्ठियां, अलग-अलग नंबरों से आते थे अश्लील फोन; इस तरह पकड़ा गया आरोपी

दिल्ली सत्य निकेतन हादसा: प्रॉपर्टी पत्नी उर्मिला के नाम, बिजली कनेक्शन हरीराम-बेटे महेश के नाम पर, तीनों गिरफ्तार

दिल्ली सत्य निकेतन हादसा: प्रॉपर्टी पत्नी उर्मिला के नाम, बिजली कनेक्शन हरीराम-बेटे महेश के नाम पर, तीनों गिरफ्तार

Delhi Power Cut (कल का पावरकट 8 सितंबर 2026): पंजाबी बाग, वसंत कुंज, मंगोलपुरी सहित इन इलाकों में रहेगी बिजली गुल, देखें पूरा शेड्यूल

Delhi Power Cut (कल का पावरकट 8 सितंबर 2026): पंजाबी बाग, वसंत कुंज, मंगोलपुरी सहित इन इलाकों में रहेगी बिजली गुल, देखें पूरा शेड्यूल