दिल्ली

दिल्ली में अब कृत्रिम बारिश से आस, मंत्री गोपाल राय का केंद्र को पत्र, आपात बैठक बुलाने की मांग

Artificial rain in Delhi: दिल्ली में प्रदूषण का स्तर अत्यंत गंभीर स्थिति पर है। इसमें कोई सुधार होता न देख दिल्ली सरकार ने एक तरह से अपने हाथ खड़े कर लिए हैं। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कृत्रिम बारिश कराने में केंद्र सरकार के दखल की मांग की है

Image

कृत्रिम बारिश के लिए गोपाल राय ने पत्र लिखा।

Artificial rain in Delhi: दिल्ली में प्रदूषण का स्तर अत्यंत गंभीर स्थिति पर है। इसमें कोई सुधार होता न देख दिल्ली सरकार ने एक तरह से अपने हाथ खड़े कर लिए हैं। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कृत्रिम बारिश कराने में केंद्र सरकार के दखल की मांग की है। राय का कहना है कि अब कृत्रिम बारिश से ही राजधानी में प्रदूषण के स्तर में सुधार और वायु गणवत्ता बेहतर की जा सकती है। इस बारे में राय ने मंगलवार को केंद्र सरकार को पत्र लिखा।

प्रदूषण का स्तर कम करने में पीएम दखल दें-गोपाल राय

इससे पहले मीडिया से बातचीत में राय ने कहा, 'उत्तर भारत धुंध की चादर में लिपटा हुआ। इस धुंध से छुटकारा पाने का अब एक ही उपाय कृत्रिम बारिश है। यह मेडिकल इमरजेंसी है। प्रदूषण का स्तर कम करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दखल देना चाहिए। यह उनकी नैतिक जिम्मेदारी बनती है। प्रदूषण नियंत्रण में लाने के लिए केंद्र को कदम उठाना चाहिए।' दिल्ली में प्रदूषण का आलम यह है कि राजधानी देश की सबसे प्रदूषित शहर बन गई है। धुंध की एक मोटी परत दिल्ली के ऊपर है।

'अत्यंत गंभीर' श्रेणी में पहुंचा प्रदूषण का स्तर

मंगलवार सुबह एक्यूआई का स्तर 'अत्यंत गंभीर' 494 पर पहुंच गया। यह तब है जब दिल्ली में ग्रेडेट रिस्पॉन्स एक्शन प्लान-IV (GRAP-IV) लागू है। बावजूद इसके प्रदूषण की मात्रा में कमी नहीं आई है। कई जगहों पर एक्यूआई का स्तर 500 के पार भी जा रहा है।

'चार बार पत्र लिख चुका लेकिन बैठक नहीं बुलाई'

मीडिया से बातचीत में गोपाल राय ने केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव पर निशाना साधा। राय ने कहा कि अगस्त, सितंबर, अक्टूबर और आज का मिलाकर वह चार बार पर्यावरण मंत्री को पत्र लिख चुके हैं लेकिन उन्होंने कृत्रिम बारिश पर एक बार भी बैठक नहीं बुलाई। राय ने कहा, 'पीएम को चाहिए कि कृत्रिम बारिश के लिए बैठक बुलाने के लिए वह पर्यावरण मंत्री से कहें। या तो आप इसका हल निकालें अथवा कृत्रिम बारिश कराने के लिए रास्ता बनाएं। केंद्र सरकार यदि कार्रवाई नहीं कर पा रही है तो मंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए।'

खुजली और आंखों से पानी आने की शिकायत

दिल्ली की वायु गुणवत्ता सोमवार को बहुत अधिक खराब हो गई और द्वारका, मुंडका तथा नजफगढ़ जैसे क्षेत्रों में दोपहर के समय अधिकतम वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 500 दर्ज किया गया। राष्ट्रीय राजधानी में धुंध की घनी चादर छाने से लोगों ने खुजली और आंखों से पानी आने की शिकायत की। सोमवार को सुबह आठ बजे यहां का एक्यूआई 484 दर्ज किया गया। एक्यूआई इस मौसम में अब तक के सबसे खराब स्तर पर पहुंच गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दोपहर दो बजे तक एक्यूआई 491 दर्ज किया गया।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article