दिल्ली

Delhi Metro फेज चार को लेकर आया बड़ा अपडेट, पूरा हुआ मौजपुर-मजलिस मेट्रो कॉरिडोर का वायाडक्ट, साल के अंत में शुरू हो सकता ट्रेन का संचालन

दिल्ली मेट्रो के चौथे फेज को लेकर आए अपडेट के अनुसार, मौजपुर-मजलिस मेट्रो कॉरिडोर का वायाडक्ट तैयार हो चुका है। बताया जा रहा है कि इस साल के अंत तक इस कॉरिडोर पर मेट्रो सेवाएं शुरू हो सकती हैं।

Image

Delhi Metro फेज चार को लेकर आया बड़ा अपडेट

दिल्ली में मेट्रो का विस्तार तेजी से किया जा रहा है। दिल्ली मेट्रो की कनेक्टिविटी से वांछित रहे इलाके में भी मेट्रो को पहुंचाया जा रहा है। इसी कड़ी में दिल्ली मेट्रो फेज चार में मौजपुर-मजलिस मेट्रो कॉरिडोर का वायाडक्ट पूरी तरह से तैयार हो चुका है,जबकि केवल पांच स्टेशनों के फिनिशिंग का काम बाकी है। यह कॉरिडोर मौजूदा पिंक लाइन (मजलिस पार्क-मौजपुर-शिव विहार) का विस्तार है।

साल के अंत शुरू हो सकता है मेट्रो का संचालन

दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने बताया कि इस कॉरिडोर पर मेट्रो का परिचालन वर्ष के अंत तक शुरू होने की उम्मीद है। इस 13.391 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर में आठ स्टेशन होंगे, जिसमें से बुराड़ी से जगतपुर गांव के बीच 4.6 किलोमीटर पर मेट्रो का ट्रायल हो चुका है। जगतपुर गांव से मौजपुर के बीच का वायाडक्ट भी तैयार है।

पिंक लाइन का रिंग कॉरिडोर तैयार

बताया जा रहा है कि इस कॉरिडोर के निर्माण के साथ पिंक लाइन का रिंग कॉरिडोर भी तैयार हो जाएगा। जानकारी के अनुसार, सूरघाट और सोनिया विहार के बीच यमुना पर मेट्रो का पांचवां पुल बनाया गया है, जो 560 मीटर लंबा है और कैंटिलीवर तकनीक से निर्मित है। यह पुल दिल्ली मेट्रो का पहला पुल है जो बैलेंस कैंटिलीवर तकनीक से बना है। कॉरिडोर के भजनपुरा से यमुना विहार के बीच 1.4 किलोमीटर हिस्सा डबल डेकर होगा। डीएमआरसी के अनुसार, फ्लाईओवर का डेक भी काफी हद तक तैयार हो चुका है, लेकिन पेड़ काटने की स्वीकृति न मिलने के कारण रैंप का काम अभी पूरा नहीं हो पाया है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article