Delhi Metro Diwali 2025 Timings: दिवाली 20 अक्टूबर 2025 को मनाई जाएगी और इस अवसर पर दिल्ली मेट्रो ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अपनी टाइमिंग में बदलाव किया है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने 19 और 20 अक्टूबर 2025 के लिए मेट्रो समय में संशोधन की घोषणा की है। खासतौर पर पिंक, मैजेंटा और ग्रे लाइनों पर यह बदलाव लागू होगा। त्योहार के दिन सभी मेट्रो लाइनों की आखिरी ट्रेन टर्मिनल स्टेशनों से रात 10 बजे रवाना होगी। इसमें एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन भी शामिल है। इसका मतलब है कि दिवाली की रात मेट्रो सेवा सामान्य समय से थोड़ी जल्दी समाप्त हो जाएगी। DMRC ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा से पहले रूट और समय की पुष्टि अवश्य कर लें, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।
इस टाइम से शुरू होंगी ये मेट्रो
छोटी दिवाली के दिन, यानी 19 अक्टूबर को, पिंक, मैजेंटा और ग्रे लाइनों पर सुबह की मेट्रो सेवा सामान्य समय 7 बजे के बजाय एक घंटे पहले यानी सुबह 6 बजे शुरू होगी। यह कदम यात्रियों को त्योहार की तैयारियों, खरीदारी और यात्रा के लिए अतिरिक्त समय देने के उद्देश्य से लिया गया है। इसके चलते लोग सुबह जल्दी मेट्रो में सफर करके अपने काम और खरीदारी की योजना आसानी से पूरा कर सकेंगे।
अपने रूट, स्टॉपेज और समय का पहले से रखें ध्यान
दिवाली के दिन सभी मेट्रो लाइनें अपने नियमित समय पर चलेंगी, लेकिन अंतिम ट्रेन सभी टर्मिनल स्टेशनों से रात 10 बजे शुरू होगी। यह बदलाव विशेष रूप से उन यात्रियों के लिए लाभदायक होगा, जो त्योहार की खरीदारी और परिवारिक आयोजनों के लिए मेट्रो का उपयोग करते हैं। DMRC ने कहा है कि यात्रियों को किसी भी तरह की असुविधा से बचने के लिए अपने रूट, स्टॉपेज और समय का पहले से ध्यान रखना चाहिए। इस प्रकार, दिवाली के दौरान दिल्ली मेट्रो सेवा यात्रियों को समय पर और सुविधाजनक सफर प्रदान करने का प्रयास करेगी।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
