Delhi News: दिल्ली से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। जहां एक 30 वर्षीय शख्स ने पत्नी से झगड़े के बाद आत्महत्या करने की कोशिश की। उसने यमुना नदी में छलांग लगाकर अपनी जान देने की कोशिश की। हालांकि दो नाविकों ने उसे बचा लिया। जिसके बाद उसका प्राथमिक उपचार कर परिवारजनों के साथ भेज दिया गया।
मोबाइल-बाइक और पर्स छोड़कर कूदा शख्स
न्यूज एजेंसी भाषा के अनुसार पुलिस ने बताया कि लोकेंद्र सिंह नाम के शख्स ने मंगलवार शाम करीब चार बजे सिग्नेचर ब्रिज से नदी में छलांग लगा दी। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘लोकेन्द्र अपनी मोटरसाइकिल से सिग्नेचर ब्रिज पहुंचा और अपनी पत्नी को संदेश भेजकर अपनी मंशा बताई। उसने नदी में कूदने से पहले अपना मोबाइल फोन और पर्स बाइक पर ही छोड़ दिया।’’ इसके बाद उसने नदी में छलांग लगा दी
प्राथमिक उपचार के बाद आया होश
पुलिस ने कहा कि लोकेंद्र को दो नाविकों ने बचा लिया। इसके बाद उसे मजनू का टीला स्थित तिब्बती शिविर के डिस्पेंसरी में ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे होश आ गया है। इस घटना की सूचना के बाद पुलिस ने लोकेंद्र की पत्नी और भाई को बुलाया। जिसके बाद उसे परिजनों को सौंप दिया।
(इनपुट - भाषा)
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
