दिल्ली

Delhi News: इस शहर में सबसे असुरक्षित हैं महिलाएं, NCRB ने जारी की रिपोर्ट

एनसीआरबी की साल 2022 की अपराध रिपोर्ट के अनुसार महिलाओं के खिलाफ सबसे ज्यादा अपराध हुए हैं। इनमें सबसे ज्यादा अपराध दिल्ली में दर्ज किए गए हैं।

Image

महिलाओं के लिए सबसे असुरक्षित शहर (फोटो साभार - istock)

Delhi News: राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो ने 2022 की वार्षिक अपराध रिपोर्ट के आंकड़े जारी किए हैं। इस रिपोर्ट के अनुसार महिलाओं के लिए सबसे असुरक्षित शहर भारत की राजधानी दिल्ली है। साल 2022 में सबसे ज्यादा अपराध महिलाओं के खिलाफ हुए हैं। दिल्ली में महिलाओं के खिलाफ दर्ज किए अपराधों की संख्या 14,158 है। जिनमें से 1,204 मामले दुष्कर्म के दर्ज हुए हैं। रिपोर्ट के अनुसार राजधानी में हर दिन रेप के तीन केस दर्ज किए गए हैं। लगातार तीन सालों से महिलाओं के लिए सबसे असुरक्षित शहर दिल्ली ही बना हुआ है।

3 दिसंबर को जारी हुई रिपोर्ट

NCRB ने 3 दिसंबर को साल 2022 की रिपोर्ट जारी की है। जिसके आंकड़ों के अनुसार देशभर में महिलाओं के खिलाफ 4,45,256 केस दर्ज किए गए हैं। जिनमें सबसे ज्यादा मामले दिल्ली में दर्ज किए गए हैं। यहां हर एक लाख महिलाओं पर 186.9 अपराध दर्ज किए गए। देश के 19 महानगरों में यह तीसरी बार है जब दिल्ली महिलाओं के लिए सबसे असुरक्षित शहर बना है। साल 2021 की तुलना में 2022 में अपराधों की संख्या में 12.3 फीसदी का इजाफा हुआ है।

महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराध

इस डाटा के अनुसार दिल्ली में महिलाओं के खिलाफ अपराध के 14,158 केस दर्ज हुए, जिनमें से 3909 अपहरण की घटनाएं, रेप की 1204 घटनाएं, दहेज हत्या की 129 घटनाएं और पतियों या रिश्तोदारों द्वारा क्रूरता की 4847 घटनाएं दर्ज हुई हैं। वहीं बच्चों के खिलाफ दिल्ली में हुए अपराधों की संख्या 7400 है। जिनमें 22 हत्या की घटनाएं हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article