दिल्ली

दिल्ली में हॉट एयर बैलून की सवारी, आसमान से दिखेगा राजधानी का खूबसूरत नजारा; जानें कहां मिलेगी राइड

दिल्ली में जल्द ही हॉट एयर बैलून की रोमांचक सवारी शुरू होने वाली है। डीडीए ने राजधानी में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चार जगहों पर इस सेवा को शुरू करने का फैसला किया। यह सेवा निजी कंपनी द्वारा चलाई जाएगी। इसके लिए डीडीए ने निजी कंपनियों से आवेदन मांगे और यह शर्त भी रखी है कि राइड का किराया आम लोगों के लिए किफायती हो।

Image

दिल्ली में जल्द शुरू होगी हॉट एयर बैलून राइड (सांकेतिक फोटो)

Photo : Twitter

Delhi News: दिल्ली में लोग जल्द ही हॉट एयर बैलून की सवारी का लुत्फ उठा सकेंगे। दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) राजधानी में चार प्रमुख जगहों पर हॉट एयर बैलून राइड शुरू करने की तैयारी कर रहा है। जिसके बाद लोग आसमान से दिल्ली की खूबसूरती का दीदार कर सकेंगे। डीडीए ने इस सेवा को चलाने के लिए निजी कंपनियों से आवेदन मांगे हैं। यह पहल न केवल दिल्ली के पर्यटन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी, बल्कि आम नागरिकों को भी एक यादगार अनुभव देगी।

किफायती होगी हॉट एयर बैलून राइड

दिल्ली में लोगों के लिए अब जल्द ही आसमान से शहर को देखने का मौका मिलेगा। डीडीए अधिकारियों ने बताया कि हॉट एयर बैलून की सवारी दिल्ली के चार जगहों – यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, कॉमनवेल्थ गेम्स विलेज, असिता और बांसेरा पर शुरू की जाएगी। राजधानी में यह सेवा एक निजी कंपनी चलाएगी। जिसे शुरुआत में तीन साल का कॉन्ट्रैक्ट मिलेगा। अगर कंपनी की सेवा अच्छी साबित होगी तो इस करार को आगे 9 साल तक बढ़ाया जा सकता है। डीडीए ने इस सेवा को संचालित करने के लिए निजी एजेंसियों से आवेदन मांगे हैं, जिसमें यह शर्त रखी गई है कि हॉट एयर बैलून राइड का किराया आम लोगों के लिए सस्ता और किफायती होना चाहिए।

कंपनी तय करेगी राइड का किराया

दिल्ली में हॉट एयर बैलून सेवा जो भी कंपनी चलाएगी, उसके पास कम से कम एक साल का अनुभव होना जरूरी है। जिससे वह अच्छे से सुरक्षा नियमों का पालन कर सके। साथ ही कमाई का एक हिस्सा कंपनी को डीडीए को भी देना होगा। इस सेवा का किराया कंपनी तय ही करेगी, लेकिन इसके लिए उसे डीडीए से अनुमति लेनी होगी। टिकटों की बिक्री भी डीडीए की मदद से ही होगी। इस नई पहल से राजधानी में पर्यटन को बढ़ावा भी मिलेगा।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!