दिल्ली

Delhi Gold and Silver Rate Today: दिल्‍ली में सोने के रेट ने सबको चौंकाया, जानें आज क्‍या है सोने का भाव

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 25, 2022, 01:55 PM IST

Delhi Gold and Silver Rate Today, 25 November 2022: दिल्‍ली के सर्राफा बाजार में आज यानी 25 नवंबर को सोने का भाव स्थिर नजर आ रहा है। आज बाजार में 22 कैरेट सोने का दाम 48,700 रुपये और 24 कैरेट सोने का दाम 53,120 रुपये प्रति 10 ग्राम है। यही रेट वीरवार को भी था।

Image

दिल्‍ली में 25 नवंबर को सोने चांदी का भाव (प्रतीकात्मक तस्वीर)

KEY HIGHLIGHTS

  • दिल्‍ली सर्राफा बाजार में सोने का भाव आज स्थिर
  • आज 22 कैरेट सोना 48,700 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • 24 कैरेट सोना 53,120 रुपये प्रति 10 ग्राम पर स्थिर

Delhi Gold and Silver Rate Today, 25 November 2022: भारतीय वायदा बाजार में सोने की चमक लगातार जारी है। आज, शुक्रवार 25 नवंबर को मल्‍टी कमोडिटी एक्‍सचेंज पर सोने का भाव शुरुआती कारोबार में 0.40 फीसदी तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है। सुबह वायदा बाजार खुलने के बाद 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने का भाव 49 रुपये की तेजी के साथ 52,720 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। हालांकि दिल्‍ली का सर्राफ बाजार आज शांत नजर आ रहा है। कारोबारी सप्‍ताह के चार दिन लगातार सोने का भावन नीचे जाने के बाद बीते वीरवार को सोने के रेट में उछाल आया था, लेकिन शुक्रवार को यह स्थिर नजर आ रहा है।

आज दिल्‍ली सर्राफा बाजार में 22 कैरेट सोने का दाम 48,700 रुपये प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोने का दाम 53,120 रुपये प्रति 10 ग्राम पर स्थिर है। सर्राफा बाजार में वीरवार को भी सोने का भाव यही था। बीते दिन 22 कैरेट सोने के दाम में 300 रुपये की बढ़ोतरी और 24 कैरेट सोने के दाम में 320 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। जानकारों के मुताबिक, आज कारोबारी सप्‍ताह का अंतिम दिन है, जिसकी वजह से सोने का रेट स्थिर नजर आ रहा है। अगले सप्‍ताह से फिर सोने के रेट में उछाल आ सकता है।

दिल्‍ली में आज 22 और कैरेट सोने का भाव

दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने की कीमतों में कोई बदलाव नजर नहीं आ रहा है। बीते तीन दिन 22 कैरेट गोल्ड की प्रति 10 ग्राम कीमत में 300 रुपये के उछाल के बाद सोना 48,700 रुपये पर पहुंच गया था, जो शुक्रवार को भी बरकरार रहा। वहीं, 24 कैरेट सोने का रेट भी स्थिर बना हुआ है। बीते दिन सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने के दाम में 320 रुपये प्रति 10 ग्राम का उछाल आया था और सोना 53,120 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर पहुंच गया। यही रेट आज भी बना हुआ है। आज भी 24 कैरेट सोना 53,120 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट पर बिक रहा है। हालांकि भारतीय सर्राफा बाजार से उलट अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने में तेजी दिख रही है। अंतरराष्‍ट्रीय बाजार सोने का हाजिर भाव 0.33 फीसदी चढ़कर 1,757.95 डॉलर प्रति औंस हो गया है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article