दिल्ली

Delhi Gold and Silver Rate Today: दिल्ली में फिर बढ़ी सोने की चमक, एक ही दिन में इतना बढ़ा गोल्ड रेट

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 24, 2022, 02:57 PM IST

Delhi Gold and Silver Rate Today, 24 November 2022: दिल्‍ली के सर्राफा बाजार में आज यानी 24 नवंबर को 22 कैरेट सोने का दाम में 300 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी आई है। वीरवार को यह 48,700 रुपये पहुंच गया। वहीं, 24 कैरेट सोने के दाम में 320 रुपए प्रति दस ग्राम की तेजी आई है। यह वीरवार को 53,120 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

Image

दिल्‍ली में 24 नवंबर को सोने चांदी का भाव

KEY HIGHLIGHTS
  • दिल्‍ली में सोने के भाव में आज आया भारी उछाल
  • 22 कैरेट सोने में प्रति 10 ग्राम 300 रुपये की तेजी
  • 24 कैरेट सोने में प्रति 10 ग्राम 320 रुपये की आई तेजी

Delhi Gold and Silver Rate Today, 24 November 2022: शादी-ब्याह के मौसम में सोने का रेट लगातार हिचकोले खा रहा है। सोने का दाम कभी कम हो जाते हैं तो कभी बढ़ जाते हैं। ऐसे में ग्राहक इसकी खरीदारी को लेकर पशोपेश में नजर आ रहे हैं। आज, 24 नवंबर को एकबार फिर सोने के दाम में उछाल देखा गया है। बीते चार दिनों से नीचे जा रहे सोने के भाव में वीरवार को भारी बढ़ोत्‍तरी हुई। दिल्‍ली सर्राफा बाजार में आज 22 कैरेट सोने का दाम 48,700 रुपये प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोने का दाम 53,120 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

वीरवार को 22 कैरेट सोने के दाम में 300 रुपये की बढ़ोत्‍तरी हुई है। वहीं 24 कैरेट सोने के दाम में 320 रुपये प्रति दस ग्राम की बढ़ोत्‍तरी दर्ज की गई है। जानकारों के मुताबिक लग्न के सीजन में आगे भी सोने के रेट में इसी तरह का अप डाउन देखने को मिलेगा। सोने का भाव अगस्‍त, 2020 में अपने ऑल टाइम हाई रेट पर पहुंचा था। उस समय 22 कैरेट सोने का भाव 55,400 रुपये प्रति 10 ग्राम था। उसके बाद से सोने में उतार-चढ़ाव जारी है, लेकिन उससे आगे नहीं बढ़ पाया।

दिल्‍ली में आज 22 कैरेट सोने का भावदिल्ली सर्राफा बाजार में वीरवार को सोने की कीमतों में अच्छी तेजी देखने को मिली है। बीते तीन दिन की गिरावट के बाद आज 22 कैरेट गोल्ड 300 रुपये की उछाल के साथ 48,700 रुपये के स्तर पर पहुंच गया। बुधवार को 22 कैरेट सोने की कीमत 48,400 रुपये प्रति ग्राम थी। इस सप्‍ताह सोने में पहली बार तेजी दिखी है।

दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत

दिल्ली सर्राफा बाजार में वीरवार को 24 कैरेट सोने के दाम में भी अच्‍छी-खासी तेजी देखने को मिली है। आज दिल्ली के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने का दाम 320 रुपये की उझाल के साथ 53,120 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर पहुंच गया। सर्राफा बाजार में बुधवार को 24 कैरेट सोना 52,800 रुपये प्रति दस ग्राम में बिक रहा था। भारतीय सर्राफा बाजार से उलट अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोना आज गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। वहीं चांदी भी आज चमकी है। वीरवार को दिल्ली और एनसीआर में एक किलो चांदी के भाव 62,200 रुपए बोल रहे हैं। बुधवार को ये 62,100 रुपए प्रति किलो पर ठिठके थे।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article