Delhi: राजधानी दिल्ली के लोगों को इस साल एक और बड़ी सौगात मिलने वाली है। इस साल दिल्ली को उसका पहला डबल डेकर फ्लाईओवर मिलने वाला है। इस फ्लाईओवर से दिल्ली के उत्तरपूर्वी हिस्से में रहने वाले लोगों को भारी ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात मिलेगी। जीटी रोड पर बन रहा यह फ्लाईओवर अपने आप में इसलिए भी अनोखा है, क्योंकि इसके ऊपर मेट्रो दौड़ेगी और नीचे वाहन चलेंगे। इस प्रोजेक्ट से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि इसका निर्माण कार्य 50 प्रतिशत से अधिक पूरा हो चुका है। इसे दिसंबर 2023 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
यमुना विहार और भजनपुरा के बीच बन रहे इस फ्लाईओवर की लंबाई 1.4 किमी है। अधिकारियों के अनुसार इस डबल-डेक फ्लाईओवर-कम-मेट्रो ट्रेन ट्रैक का निर्माण कई एजेंसियां संयुक्त रूप से कर रही हैं। इससे जहां उत्तर-पूर्व दिल्ली के लोगों को जाम से राहत मिलेगी, वहीं नोएडा और गाजियाबाद जाने वाले लोग भी बगैर जाम में फंसे अपने गंतव्य तक जा सकेंगे। अधिकारियों ने बताया कि फ्लाईओवर निर्माण का कार्य अपने तय समय के अनुसार पूरी स्पीड से चल रहा है। इसलिए उम्मीद है कि साल के अंत तक इस पर मेट्रो और वाहनों का आवगमन शुरू हो जाएगा।
डबल डेकर फ्लाईओवर से यह मिलेगा फायदा
बता दें कि यह फ्लाईओवर दिल्ली को जाम से राहत देने के साथ एक नई पहचान देगा। यह फ्लाईओवर उत्तर और पूर्वी दिल्ली की प्रमुख सड़कों पर ट्रैफिक का दबाव कम करेगा। अधिकारियों ने बताया कि इस फ्लाईओवर के पिलर खड़े हो चुके हैं। साथ ही कुछ हिस्से में फर्श का काम भी शुरू हो चुका है। डीएमआरसी के कॉरपोरेट कम्युनिकेशन के डायरेक्टर अनुज दयाल ने बताया कि जगह की कमी के कारण डबल-डेक डिजाइन बनाने की योजना तैयार की गई। इस 50 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। यह डबल डेकर फ्लाईओवर तीन लेन बनाया जाएगा। इस फ्लाईओवर पर 41 पिलर बने हैं, सभी पिलर पर अब प्लेटफॉर्म भी तैयार हो गया है। अब फ्लाईओवर के डेक स्लैब की ढलाई का कार्य हो रहा है। इसके तैयार हो जाने के बाद इस पर दिल्ली मेट्रो के फेज 4 की मजलिस पार्क-मौजपुर कॉरिडोर की ट्रेन चलेगी। साथ ही इसके नीचे गाड़ियां चलेगी।देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
