दिल्ली

दिल्ली में फायरमैन की कमी, कौन बुझाए आग... दमकल विभाग में 13 साल से नहीं हुई नई भर्ती

दिल्ली अग्निशमन विभाग पिछले 13 सालों से कर्मचारियों की गंभीर कमी का सामना कर रहा है। राजधानी में नए फायर स्टेशनों के खुलने के बावजूद कर्मचारियों की संख्या में कोई इजाफा नहीं हुआ है, जिस कारण सैकड़ों पद अभी भी खाली है और मौजूदा स्टाफ को नए केंद्रों में तैनात करना पड़ा है। इस विभाग में 2014 के बाद से कोई सीधी भर्ती नहीं हुई है। इस कमी के चलते विभाग आग लगने की घटनाओं पर समय पर प्रतिक्रिया नहीं दे पाता, जिससे जानमाल का नुकसान होता है।

Image

दिल्ली में फायर ब्रिगेड कर्मियों की कमी (सांकेतिक फोटो)

Delhi News: दिल्ली जैसे महानगर में जहां हर दिन आबादी बढ़ रही है और नई इमारतें बन रही हैं। वहीं आग से सुरक्षा की सबसे अहम सेवा अग्निशमन विभाग गंभीर समस्या से जूझ रहा है। पिछले 13 सालों से से विभाग कोई नई भर्ती नहीं हुई है, जबकि राजधानी में 12 नए फायर स्टेशन खोले जा चुके हैं। लेकिन इनके लिए अलग से स्टाफ की भर्ती नहीं की गई। स्टाफ की कमी के चलते विभाग आग की घटनाओं में समय पर प्रतिक्रिया नहीं दे पाता। जिस वजह से जनमाल को भारी नुकसान होता है। हाल ही में द्वारका में हुई आग की घटना ने इस व्यवस्था की खामियों को एक बार फिर उजागर कर दिया है।

दिल्ली फायर डिपार्मेंट में कितने कर्मचारी है?

दैनिक जागरण की रिपोर्ट के अनुसार फायर डिपार्टमेंट में फिलहाल कर्मचारियों की संख्या लगभग 2,500 हैं, जबकि जरूरत कहीं अधिक है। कई अहम पद जैसे स्टेशन अधिकारी, उप अधिकारी और लीडिंग फायरमैन सालों से खाली पड़े हैं। उदाहरण के लिए 90 स्टेशन अधिकारियों में से आधे पद सीधी भर्ती से भरे जाने थे, लेकिन बीते 13 सालों में एक भी नियुक्ति नहीं हुई। दिल्ली में खोले गए 12 नए फायर स्टेशन के लिए भी नए कर्मचारियों की नियुक्ति नहीं की गई, बल्कि पुराने 53 केंद्रों से कर्मचारियों को स्थानांतरित कर नए केंद्रों में तैनात किया गया।

हाल ही में द्वारका सेक्टर 13 में आग लगने की घटना हुई थी। जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। इस घटना से यह सवाल उठता है कि अग्निशमन विभाग में कर्मचारियों की कमी को दूर करने के लिए कदम क्यों नहीं उठाए जा रहे हैं। नए अग्निशमन केंद्रों के प्रस्ताव भी सालों से लम्बित हैं, जिससे राजधानी में अग्निशमन सेवाओं की स्थिति पर गंभीर प्रश्न उठते हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article