दिल्ली

Delhi News: सनकी पिता ने अपने 2 मासूम बेटों का रेता गला, छोटे की हुई मौत; बड़े की हालत गंभीर

दिल्ली के जेजे कॉलोनी में एक पिता ने अपने 2 और 6 साल के बच्चे की गला रेतकर हत्या की कोशिश की। इस कोशिश में 2 साल के बच्चे की जान चली गई जबकि 6 साल के बच्चे की हालत गंभीर है। पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

Image

दिल्ली के जेजे कॉलोनी में एक पिता ने अपने 2 और 6 साल के बच्चे की गला रेतकर हत्या की कोशिश की।

Delhi News: उत्तरी-पश्चिमी दिल्ली में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। 36 वर्षीय एक व्यक्ति ने कथित तौर पर सब्‍जी काटने वाले चाकू से अपने दो मासूम बेटों का गला रेत दिया। दो साल के बच्‍चे की मौत हो गई और छह साल के बच्‍चे की हालत गंभीर है।

दोनों बच्‍चों के पिता राकेश कुमार ने इस भयानक कृत्य के तुरंत बाद उसी चाकू से आत्महत्या करने की कोशिश की। वह वजीराबाद की जेजे क्लस्टर बस्‍ती के एक मकान में रहता है और पेशे से इन्वर्टर मैकेनिक है।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

पुलिस के मुताबिक, यह घटना सोमवार की शाम 7:40 बजे की है। भारत नगर पुलिस स्टेशन को जब इस घटना की सूचना दीप चंद बंधु अस्पताल से मिली, तब एक पुलिस टीम को रवाना किया गया।

पुलिस टीम ने पाया कि व्यक्ति और उसके दो बेटों को परिवार के सदस्यों ने अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां दो वर्षीय बच्चे प्रिंस को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि राकेश और उसके बड़े बेटे सार्थक की हालत गंभीर है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, “शुरुआती जांच के दौरान पता चला कि राकेश की पत्‍नी अपनी सास से मिलने के लिए ग्राउंड फ्लोर पर गई थी, उसी दौरान राकेश ने यह कदम उठाया।”

उन्‍होंने कहा, लगता है कि पारिवारिक कलह के कारण राकेश ने यह कदम उठाया। भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और घटना के सटीक कारण का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article