दिल्ली

दिल्ली में कहीं भी फैलाई गंदगी, तो आपकी खैर नहीं, CM रेखा गुप्ता ने किया ये बड़ा ऐलान

दिल्ली में गंदगी फैलाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राजधानी को स्वच्छ बनाए रखने के लिए कठोर से कठोर कदम उठाने की घोषणा की है। इसके लिए एक अध्यादेश लाने की योजना बनाई जा रही है। साथ ही सीएम ने दिल्लीवासियों से शहर को साफ और सुंदर बनाए रखने की अपील की है।

Image

दिल्ली सीएम की गुप्ता

दिल्ली में जगह-जगह बढ़ती गंदगी को देखते हुए और शहर को स्वच्छ बनाने की तैयारी की जा रही है। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राजधानी को स्वच्छ रखने के लिए कड़े कदम उठाने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए एक विशेष अध्यादेश लाया जाएगा।सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा फैलाना और दीवारों को गंदा करना किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।

सीएम ने दिल्लीवासियों से की अपील

मुख्यमंत्री ने सभी दिल्लीवासियों से अपील की कि वे पर्यावरण प्रहरी बनें और शहर को स्वच्छ और पर्यावरण अनुकूल बनाने में योगदान दें। उन्होंने कहा, "हम दिल्ली को लंदन या पेरिस नहीं, बल्कि एक स्वच्छ और सुंदर दिल्ली बनाना चाहते हैं।" इसके साथ ही, यमुना को साफ करने और दिल्ली को हरित बनाने के लिए विशेष योजनाएं बनाई जा रही हैं।

पिछली सराकर पर सीएम रेखा ने कसा तंज

मुख्यमंत्री ने पिछली सरकारों पर तंज कसते हुए कहा कि उन्होंने खजाना तो साफ किया, लेकिन शहर की धूल नहीं हटाई। यह सब उन्होंने दिल्ली सचिवालय में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कहा, जहां उन्होंने 'लैंडस्केपिंग के मूल सिद्धांत' पुस्तक के हिंदी और अंग्रेजी संस्करण का विमोचन किया। इस कार्यक्रम में सांसद मनोज तिवारी, पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा, दिल्ली पुलिस के विशेष आयुक्त रॉबिन हिबू और पूर्व आईएएस अधिकारी राजीव तलवार भी उपस्थित थे।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article