दिल्ली

दिल्ली के लालकिला विस्फोट में जान गंवाने वालों को 10 लाख रूपये, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने की मुआवजे की घोषणा

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि 'लाल किला में हुए विस्फोट में जान गंवाने वालों के परिजनों को 10 लाख रुपये, साथ ही इस घटना में घायलों को भी उचित मुआवजा मिलेगा।'

Image

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि 'सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है'

दिल्ली के लाल किला में हुए विस्फोट के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि 'सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है, हर जान अनमोल है' उन्होंने विस्फोट में जान गंवाने वालों के परिजनों को 10 लाख रुपये देने की घोषणा भी की है। साथ ही उन्होंने कहा कि घायलों को भी उचित मुआवजा मिलेगा।

लालकिला क्षेत्र में हुए भयानक विस्फोट से प्रभावित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मृतकों के परिवारों और घायलों के लिए मुआवजे की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 'यह हादसा बेहद दुखद और हृदयविदारक है। मुख्यमंत्री के अनुसार किसी भी व्यक्ति का यूं असमय चले जाना परिवार के लिए अपूर्णीय क्षति है, जिसे कोई भी भर नहीं सकता। दिल्ली सरकार इस कठिन घड़ी में हर पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है।'

घायलों को समुचित उपचार और वित्तीय सहायता

मुख्यमंत्री ने विस्फोट में मारे गए प्रत्येक व्यक्ति के परिजन को 10 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि घायलों को समुचित उपचार और वित्तीय सहायता शीघ्र उपलब्ध कराई जाए, ताकि कोई भी पीड़ित व्यक्ति इलाज के अभाव में पीड़ा न सहे।

अशक्त हुए पीड़ित को 5 लाख रुपये का मुआवजा

मुख्यमंत्री ने कहा कि विस्फोट में अस्थायी रूप से अशक्त हुए पीड़ित को 5 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। इसके अलावा गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को 2 लाख रुपये और साधारण घायल हुए व्यक्ति को 20 हजार रुपये की सहायता दी जाएगी।

'सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि किसी भी परिवार को अकेला महसूस न हो'

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि लालकिला क्षेत्र में हुआ यह हादसा न केवल प्रभावित परिवारों के लिए, बल्कि पूरी दिल्ली के लिए एक गहरा आघात है। उन्होंने कहा कि हम सभी दिल्लीवासी इस दुख की घड़ी में एकजुट हैं। सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि किसी भी परिवार को अकेला महसूस न हो। मुख्यमंत्री के अनुसार संबंधित विभाग को निर्देश दिया है कि राहत वितरण की प्रक्रिया को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए और किसी भी पात्र व्यक्ति को सहायता राशि प्राप्त करने में कोई विलंब न हो।

मामले की जांच दिल्ली पुलिस से एनआईए को

वहीं देश के गृहमंत्री अमित शाह ने मंगलवार को अपने आवास पर सुरक्षा समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए ये निर्देश दिए। बैठक में, गृह मंत्री ने औपचारिक रूप से मामले की जांच दिल्ली पुलिस से एनआईए को सौंप दी और आतंकवाद विरोधी एजेंसी को घटना की गहन जांच करने और जल्द से जल्द एक विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

bhawana gupta
भावना किशोरauthor

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर मूल की भावना ने देश के प्रतिष्ठित संस्थान IIMC से 2014 में पत्रकारिता की पढ़ाई की. 12 सालों से मीडिया में काम कर रही हैं. न्यूज़ नेशन, इंडिया न्यूज़, टीवी 9 भारतवर्ष और ज़ी न्यूज़, न्यूज 18 में काम करने का अनुभव. अभी Times Now में Special correspondent हैं.दिल्ली सरकार, स्वास्थ्य ,रेल, कल्चरल, शिक्षा मंत्रालयों के साथ दिल्ली क्राइम ,पॉलिटिक्स और राजधानी की हर छोटी बड़ी खबरों पर खास तौर से नजर रखती हैं. लोगों से जुड़ी खबरों पर काम करने और लोगों तक सही और सटीक खबरें पहुंचाने को अपना मकसद मानती हैं।

और पढ़ें
End of Article