दिल्ली

30 से 40 सिगरेट प्रति दिन... इतनी 'काली' हुई दिल्ली की हवा, AQI 500 के पार

Delhi Pollution Today: दिल्ली में प्रदूषण इस बार के सबसे खतरनाक लेवल पर पहुंच गया है। आज सभी जगहों का एक्यूआई 450 से ज्यादा दर्ज किया गया। वहीं द्वारका सेक्टर 8 में 500 पर एयर क्वालिटी इंडेक्स पहुंच गई है। बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए आज से ग्रेप 4 भी लागू कर दिया गया है।

Image

दिल्ली में प्रदूषण का हाल (PC- Copilot)

Delhi Air Pollution Updates: दिल्ली में प्रदूषण लगातार बढ़ता जा रहा है। कई दिनों से हवा गंभीर श्रेणी में बरकरार है। सरकार की ओर से तमाम कोशिशों के बावजदू प्रदूषण कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। आज दिल्ली की हवा अपने सबसे खराब स्तर पर पहुंच गई है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक दिल्ली की हवा इतनी खराब हो गई है कि यह रोजाना 30 से 40 सिगरेट पीने के बराबर जहरीली है। आज राजधानी के अधिकतर इलाकों का एक्यूआई 500 के करीब पहुंच गया है। इस दौरान सबसे अधिक एयर क्वालिटी द्वारका सेक्टर 8 में दर्ज की गई। बढ़ते प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए राजधानी दिल्ली में आज सुबह 8 बजे से ग्रेप 4 लागू किया जा रहा है।

धुंध की चादर में ढके अधिकांश इलाके

सोमवार सुबह दिल्ली एनसीआर के अधिकांश इलाके धुंध की चादर से ढके दिखाई दिए। दिल्ली की सभी जगहों पर एक्यूआई गंभीर प्लस श्रेणी यानी 450 से अधिक दर्ज हुआ। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के समीर ऐप के अनुसार आज सुबह 8 बजे दिल्ली का औसत एक्यूआई 484 दर्ज किया गया। इस दौरान सबसे अधिक एक्यूआई द्वारका सेक्टर 8 में 500 दर्ज किया गया। इसके अलावा अशोक विहार का 495, आया नगर का 491, बवाना का 495, मुंडका का 495, नजफगढ़ का 497, पंजाबी बाग का 495 एक्यूआई दर्ज किया गया। वहीं एनसीआर क्षेत्रों की बात करें तो आज नोएडा का एक्यूआई 390, ग्रेटर नोएडा का 364, गाजियाबाद का 404, गुरुग्राम का 450 और फरीदाबाद का 328 रिकॉर्ड हुआ है।

दिल्ली में आज सुबह 8 बजे AQI

दिल्ली के इलाकेAQI
अलीपुर477
आनंद विहार487
अशोक विहार495
आया नगर491
बवाना495
चांदनी चौक452
द्वारका सेक्टर 8500
आईटीओ456
जहांगीरपुरी487
लोधी रोड487
मुंडका495
नजफगढ़497
नरेला482
नेहरू नगर494
आर के पुरम474
रोहिणी494
शादीपुर477
सोनिया विहार485
विवेक विहार485
वजीरपुर492

मास्क लगाकर निकलें बाहर

दिल्ली में खतरनाक लेवल पर पहुंचे पॉल्यूशन से लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। इस दौरान सबसे ज्यादा परेशानी सांस के मरीजों, बच्चों और बुजुर्गों को हो रही है। जिसे देखते हुए डॉक्टरों द्वारा लोगों को सलाह दी जा रही है घर से बाहर निकलते समय मास्क जरूर लगाए। साथ ही सुबह और शाम में बाहर टहलने के लिए निकलने से बचें।

ग्रेप 4 के तहत क्या हैं पाबंदियां

  • दिल्ली में ट्रक, लोडर समेत अन्य भारी वाहनों के प्रवेश पर बैन रहेगा। इस दौरान आवश्यक सामग्री की पूर्ति वाले वाहनों पर यह प्रतिबंध नहीं होगा।
  • सभी तरह के निर्माण कार्यों या तोड़फोड़ पर भी बैन रहेगा।
  • राज्य सरकार ऑड-ईवन लागू करने, ऑफलाइन क्लासेज को पूरी तरह बंद करने, ऑफिस में 50% उपस्थिति और अन्य आपातकालीन उपायों आदि पर फैसला ले सकती है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article