दिल्ली

Delhi AQI Update: गैस चैंबर बनी दिल्ली, हर तरफ स्मॉग ही स्मॉग, गंभीर श्रेणी में पहुंचा एक्यूआई

Delhi AQI Update: दिल्ली में प्रदूषण कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। बीते दिनों मामूली राहत के बाद अब शहर का एक्यूआई गंभीर श्रेणी में बना हुआ है। दिल्ली की जहरीली हवा में सांस लेने मुश्किल हो गया है। तापमान में कमी के साथ प्रदूषण का स्तर बढ़ता ही जा रहा है।

Image

गैस चैंबर बनी दिल्ली, हर तरफ स्मॉग ही स्मॉग

Delhi AQI Update: बीते दिनों मामूली सुधार के बाद दिल्ली में प्रदूषण का स्तर तेजी से बढ़ता जा रहा है। शहर का एक्यूआई गंभीर श्रेणी में पहुंच गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की सुबह 8 बजे की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली का AQI 407 दर्ज किया गया है। बढ़ते प्रदूषण के साथ यहां स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ गई है। सांस लेने में परेशानी हो रही है। त्वचा और आंखों में जलन मचने लगी है। बढ़ते प्रदूषण को कम करने के लिए गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने दिल्ली में ग्रैप-3 नियमों को लागू किया गया है, जिसके चलते कई कार्यों पर रोक लगा दी गई है, ताकि प्रदूषण को कंट्रोल किया जा सके। इसके अलावा पानी का छिड़काव भी लगातार किया जा रहा है।

स्मॉग की चादर में लिपटी दिल्ली

दिल्ली में ठंड के साथ प्रदूषण बढ़ता जा रहा है। राजधानी कोहरे के साथ शहर स्मॉग की चादर में लिपटी हुई है। हर स्थान पर प्रदूषण ही देखने को मिल रहा है। बढ़ता एक्यूआई लोगों की चिंताएं बढ़ा रहा है। इस दौरान सबसे अधिक परेशानी बच्चों और बुजुर्गों को हो रही है। आंखों में जलन, सांस लेने में परेशानी, गले में खराश समेत कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

दिल्ली के इन इलाकों में रेड अलर्ट

दिल्ली का AQI 407 दर्ज किया गया है। लेकिन कई इलाके ऐसे हैं, जहां 450 तक एक्यूआई गया है। रिपोर्ट के अनुसार, बवाना AQI 460 चांदनी चौक का AQI 455, जहांगीरपुर AQI 448, बुराड़ी क्रॉसिंग AQI 433, अशोक विहार AQI 438, मुंडका AQI 436, नेहरू नगर AQI 436, आईटीओ AQI 434, नरेला AQI 432, आनंद विहार AQI 431, अलीपुर AQI 418, नॉर्थ कैंपस AQI 415 और मंदिर मार्ग AQI 404 दर्ज किया गया।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!