दिल्ली

Delhi Flood: बाढ़ से बेहाल दिल्ली, देखें पूरी लिस्ट, प्रभावित इलाकों में स्कूल बंद

  • Authored by: ललित राय
  • Updated Jul 13, 2023, 09:48 AM IST

Delhi Flood Latest News: पिछले दो दशक की सबसे बड़ी बाढ़ से दिल्ली सामना कर रही है। पहाड़ी राज्यों में बारिश का असर साफ तौर पर देखा जा सकता है। दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर 208.75 मीटर पहुंचने के करीब है। नदी पहले से ही खतरे के निशान के ऊपर बह रही है।

Image

बाढ़ से बेहाल दिल्ली

Delhi Flood Latest News: पहाड़ी राज्यों में बारिश का असर मैदानी इलाकों में देखा जा रहा है। हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद यमुना नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। दिल्ली फ्लड कंट्रोल के अधिकारियों का कहना है कि बाढ़ का स्तर 208.75 मीटक के स्तर तक जा सकता है। बाढ़ का असर दिल्ली के कई इलाकों में खासतौर से यमुना के किनारे वाले इलाके में देखा जा सकता है। एक तरफ जहां दिल्ली के सीएम के घर तक पानी जा पहुंचा है वहीं, आईटीओ के पास रिंग रोड पर बाढ़ का पानी बह रहा है। सड़कों पर पानी आने की वजह से यातायात पर असर पड़ने के साथ ही ब्लू और रेड लाइन पर मेट्रो सेवा की रफ्तार भी धीमी हुई है।वजीराबाद में सिग्नेचर ब्रिज के पास गढ़ी मांडू गांव जलमग्न हो गया है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जिन इलाकों में पानी भर रहा है वहां प्राइवेट और सरकारी स्कूलों को बंद किया जा रहा है।

इन इलाकों में घुसा बाढ़ का पानी

आईटीओकश्मीरी गेट
जी टी करनाल रोडबोट क्लब
मॉनेस्ट्री मार्केटनीली छतरी मंदिर
यमुना बाजारनीम करोली गौशाला
विश्वकर्मा टीलामजनू का टीला से वजीराबाद के बीच का इलाका
न्यू उस्मानपुरशास्त्री पार्क
ओल्ड यमुना ब्रिजनिगम बोध घाट
सोनिया विहारमंडावली
पांडव नगर गांधी नगर
विश्वकर्मा खड्डा कॉलोनीगढ़ी मांडू
गीता कॉलोनीगीता घाट

दिल्ली सरकार अलर्ट

दिल्ली सरकार का कहना है कि बाढ़ से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य चलाए जा रहे हैं। : केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक दिल्ली में यमुना का जलस्तर सुबह आठ बजे रिकॉर्ड 208.48 मीटर पर पहुंचा। शाम चार बजे तक इसके 208.75 मीटर तक पहुंचने की आशंका है।दिल्ली नगर निगम (MCD) के सिविल लाइंस क्षेत्र के निचले इलाकों में स्थित 10 और शहादरा क्षेत्र में सात स्कूल बृहस्पतिवार को बंद रहेंगे। नगर निकाय ने बुधवार को यह जानकारी दी।दिल्ली में यमुना का जलस्तर बुधवार को 207.83 मीटर के स्तर तक पहुंच गया और इस तरह से 1978 का 207.49 मीटर का रिकॉर्ड टूट गया।एमसीडी ने एक बयान में कहा, ‘‘दिल्ली में बाढ़ जैसी स्थिति के कारण एमसीडी के शिक्षा विभाग ने सिविल लाइंस क्षेत्र के निचले इलाकों में 10 स्कूल, शहादरा (दक्षिण) जोन में छह स्कूल और शहादरा (उत्तर) जोन में एक स्कूल को कल बंद रखने का फैसला किया है। इन स्कूल के छात्रों के लिए ऑनलाइन कक्षाएं आयोजित की जाएंगी।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

ललित राय
ललित रायauthor

खबरों को सटीक, तार्किक और विश्लेषण के अंदाज में पेश करना पेशा है। पिछले 10 वर्षों से डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव है।

और पढ़ें
End of Article