दिल्ली

Delhi News: लक्ष्मी नगर में खंभे से टकराने के बाद कार में लगी आग, ड्राइवर ने गाड़ी से कूदकर बचाई जान, देखें वीडियो

दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके में एक कार को बैक करने के दौरान बिजली के खंभे से उसकी जबरदस्त टक्कर हो गई। जिसके बाद शॉर्ट सर्किट के कारण पूरी कार में आग लग गई और कार के ड्राइवर ने गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई।

Image

कार के खंभे से टकराने पर हादसा

Delhi Accident: दिल्ली में बिजली के खंभे से एक कार की टक्कर होने से हादसा हो गया। यह घटना पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके की है। जहां आई टेन कार को बैक करने के दौरान गाड़ी ने खंभे को जबरदस्त टक्कर मार दी। जिसके कारण गाड़ी में आग लग गई। इस हादसे में कार का ड्राइवर बच गया। आग को बुझाने के लिए दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची है।

शॉर्ट सर्किट से लगी आग

पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके में हुए इस हादसे का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें आई टेन कार में आग की ऊंची लपटे दिख रही हैं और कार धू धूकर जल रही है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कैसे इस कार ड्राइवर को गाड़ी तेज रफ़्तार से बैक करना भारी पड़ गया। दरअसल कार को रिवर्स करने के दौरान इसकी रफ्तार बहुत तेज थी। इस कारण गाड़ी ने खंभे में जोरदार टक्कर मार दी। जैसे ही टक्कर खंभे मैं लगती है, वैसे ही बिजली के खंभे में शॉर्ट सर्किट होता है जिसकी वजह से पूरी गाड़ी आग की चपेट में आ जाती है।

गाड़ी से कूदकर बचाई जान

इस हादसे में कार का ड्राइवर गाड़ी से बाहर कूदकर अपनी जान बचाता है। लेकिन उसी कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई है। दमकल की टीम को इस घटना की सूचना मिलने पर फायरब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं और आग पर काबू पाने में सफलता हासिल करती है। इस घटना के बाद पुलिस गाड़ी के ड्राइवर से पूछताछ कर रही है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें