दिल्ली

Delhi: मयूर विहार में जल संकट; निवासियों की सेहत पर मंडरा रहा खतरा, शिकायतों के बाद भी नहीं जागा जल बोर्ड

पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार फेज-एक के पॉकेट-दो में दूषित पानी की आपूर्ति ने स्थानीय लोगों की परेशानियां बढ़ा दी हैं। नलों से काला और बदबूदार पानी निकलने की शिकायतें दो महीने से लगातार जारी हैं। लोग आरोप लगा रहे हैं कि पीने के पानी में सीवर का गंदा पानी मिल रहा है।

Image

मयूर विहार फेज-1 में दूषित जलापूर्ति (Photo: iStock)

Delhi News: पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार फेज-एक के पॉकेट-दो में दिल्ली जल बोर्ड की पाइपलाइन से दूषित पानी की आपूर्ति हो रही है, जिससे स्थानीय निवासी बेहद परेशान हैं। लोगों का कहना है कि जैसे ही वे नल खोलते हैं, काला और बदबूदार पानी निकलता है। उनका आरोप है कि पीने के पानी की पाइपलाइन में सीवर का गंदा पानी मिल रहा है और यह समस्या पिछले दो महीने से बनी हुई है।

स्थानीय निवासियों ने इस संबंध में एक दर्जन से अधिक शिकायतें दर्ज करवाई हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। हालात ऐसे हैं कि लोगों को पीने और घरेलू जरूरतों के लिए बाहर से पानी खरीदना पड़ रहा है। जल बोर्ड की ओर से टैंकर की भी कोई व्यवस्था नहीं की गई है।

निवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं किया गया, तो वे सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। इस बीच, जल बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारियों ने बताया कि चांद सिनेमा के पास एक बड़ी सीवर लाइन के नीचे धंसाव के कारण सीवर ओवरफ्लो हो गया है, जिससे पास से गुजर रही पेयजल पाइपलाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई है।

अधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि प्रभावित पाइपलाइन की फ्लशिंग जल्द की जाएगी ताकि लोगों को अस्थायी राहत मिल सके। हालांकि, निवासियों का कहना है कि गंदे पानी की आपूर्ति से उनका रोजमर्रा का जीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है और उन्हें गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article