दिल्ली

कांग्रेस खामोश रही, इसलिए BJP और चुनाव आयोग ने खुलेआम 'Vote चोरी' की : AAP

आम आदमी पार्टी ने कथित वोट चोरी के मामले में चुनाव आयोग और भाजपा के साथ ही कांग्रेस को भी आड़े हाथों लिया है। पार्टी प्रवक्ता प्रियंकाकक्कड़ का कहना है कि कांग्रेस की खामोशी के कारण ही वोट चोरी हुए। उन्होंने कहा कि जब हम दिल्ली में वोट चोरी की बात कह रहे थे, तब कांग्रेस खामोश रही, चंडीगढ़ मेयर चुनाव धांधली के समय भी कांग्रेस ने कुछ नहीं कहा।

Image

AAP प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने वोट चोरी के लिए कांग्रेस को भी ठहराया जिम्मेदार

दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) और चुनाव आयोग पर एक बार फिर गंभीर आरोप लगाते हुए विपक्षी कांग्रेस को भी कठघरे में खड़ा किया है। पार्टी की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ का कहना है कि भाजपा और चुनाव आयोग की कथित 'वोट चोरी' में कांग्रेस की चुप्पी सबसे बड़ी वजह है। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि दिल्ली में मतदाता सूची से नाम काटने, गुजरात में AAP प्रत्याशी को हाउस अरेस्ट करने और चंडीगढ़ के मेयर चुनाव में वोटों से छेड़छाड़ जैसे मामलों पर कांग्रेस ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

प्रियंका कक्कड़ के अनुसार, दिल्ली की 14 विधानसभाओं में भाजपा द्वारा वोट काटने की याचिकाएं दायर की गईं, जिसमें शाहदरा विधानसभा से ही 11,018 नाम हटाने की मांग की गई। इस पर आम आदमी पार्टी ने चुनाव आयोग को तीन हजार पन्नों के सबूत सौंपे, लेकिन आयोग उस पर अब तक खामोश है। उन्होंने कहा कि यही खामोशी अब बिहार में SIR प्रक्रिया के दुरुपयोग का कारण बनी है, जिसके तहत असली मतदाताओं के नाम काटे जा रहे हैं और नकली वोटर जोड़े जा रहे हैं।

AAP प्रवक्ता ने चिंता जताई कि बिहार में 38 में से 28 जिले बाढ़ग्रस्त हैं, जहां लोगों के पास साक्षरता और संसाधनों की कमी है। इस बीच, बूथ लेवल अधिकारी नागरिकता की जांच के नाम पर फॉर्म इकट्ठा कर रहे हैं, जबकि यह अधिकार सिर्फ केंद्र सरकार के पास है। चुनाव आयोग ने हाल ही में 65 लाख नाम मतदाता सूची से हटाने का दावा किया, जिनमें से लाखों के बारे में ठोस जानकारी उपलब्ध नहीं है।

प्रियंका कक्कड़ ने आरोप लगाया कि आयोग ने अपनी वेबसाइट से बिहार और उत्तर प्रदेश का डिजिटल डेटा हटा दिया है, ताकि गड़बड़ियां उजागर न हों। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि बिहार के बाल्मीकिनगर में ‘डॉग बाबू’, ‘कैट कुमार’ और यहां तक कि ‘डोनाल्ड ट्रंप’ जैसे नामों को वोटर लिस्ट में जोड़ा गया है।

AAP प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा ने चुनाव आयोग के साथ मिलकर वोट चोरी का एक वैध तरीका तैयार किया है, जैसे पहले इलेक्टोरल बॉन्ड के जरिए काले धन को वैध किया गया था। प्रियंका ने देशवासियों से अपील की है कि वे पार्टी की राजनीति से ऊपर उठकर इस कथित धोखाधड़ी के खिलाफ एकजुट हों और लोकतंत्र की रक्षा के लिए सवाल पूछें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article