CNG Price in Delhi: मोदी सरकार के गैसों की कीमतों को तय करने के नए फॉर्मूले लाने के बाद से देशभर में सीएनसी और पीएनजी की कीमतों में कटौती देखने को मिल रही है। अब दिल्ली में सीएनजी और रसोई गैस की कीमतों में कटौती हुई है।
कितनी कटौती
मोदी सरकार के फैसले के बाद सीएनसी की कीमतों को लेकर दिल्ली वासियों को दो साल में यह पहली राहत मिली है। सीएनजी और रसोई गैस की कीमतों में 6 रुपये तक की कटौती की गई है।
सीएनजी की नई कीमत
दिल्ली में सीएनजी की कीमत अब 73.59 रुपये प्रति किलोग्राम होगी, जो पहले 79.56 रुपये थी। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL)- ने दिल्ली में सीएनजी और पाइप वाली रसोई गैस की खुदरा बिक्री की कीमतों में कटौती का यह ऐलान किया है।
पीएनजी की नई कीमत
इसके साथ ही, आईजीएल के अनुसार, घरेलू रसोई में उपयोग होने वाली पाइप वाली गैस जिसे पाइप्ड नेचुरल गैस (PMG) कहा जाता है- की दरों को दिल्ली में 53.59 रुपये प्रति घन मीटर से घटाकर 48.59 रुपये प्रति क्यूबिक मीटर कर दिया गया है।
कई बार हो चुकी है वृद्धि
सीएनजी की कीमतों में पिछले दो सालों में कई बार वृद्धि हो चुकी है। अप्रैल 2021 से दिसंबर 2022 के बीच 15 मौकों पर सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी की गई। पीटीआई के अनुसार, अप्रैल 2021 से सीएनजी की कीमतों में 36.16 रुपये प्रति किलोग्राम यानि कि 83 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। सीएनजी की कीमतों में पिछली बार 17 दिसंबर, 2022 को बढ़ोतरी की गई थी।
पीएनजी में भी कई बार वृद्धि
इसी तरह 7 अगस्त, 2021 से 8 अक्टूबर, 2022 के बीच पीएनजी की दरों में 10 गुना की बढ़ोतरी हुई है। इसकी कीमतों में 24.09 रुपये प्रति scm यानी 81 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
