दिल्ली : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि सरकारी अस्पतालों को बेहतर बनाना उनकी सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है। उन्होंने दवाओं, उपकरणों, स्टाफ और ढांचागत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। सीएम ने बताया कि 90% दवाएं उपलब्ध हैं और वेंटिलेटर की कोई कमी नहीं है। उन्होंने अस्पतालों के अधीक्षकों से कहा कि किसी भी कमी की तुरंत जानकारी दें ताकि उसका समाधान किया जा सके। सरकार पीपीपी मॉडल और सीएसआर के तहत अत्याधुनिक उपकरण उपलब्ध करा रही है।
मरीजों को बेहतर इलाज देने का प्लान
सीएम ने स्पष्ट किया कि बजट की कोई कमी नहीं है और लक्ष्य है। ताकि हर मरीज को समय पर इलाज और दवा मिल सके।दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि राजधानी के सरकारी अस्पतालों को मरीजों के लिए बेहतर बनाना उनकी सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि दिल्ली सरकार अस्पतालों में दवाएं, उपकरण और सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराने के लिए लगातार काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने बताया कि फिलहाल सरकारी अस्पतालों में करीब 90 प्रतिशत दवाएं उपलब्ध हैं, और वेंटिलेटर बेड की भी कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार के पास बजट की कोई कमी नहीं है, जरूरत बस अस्पतालों की मांग को समय पर बताने की है।
सीएम रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को दिल्ली सचिवालय में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह और सभी सरकारी अस्पतालों के चिकित्सा अधीक्षकों के साथ समीक्षा बैठक की। इस बैठक में दवाओं, उपकरणों, स्टाफ और ढांचागत समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि अस्पतालों में “ड्रग्स, इक्विपमेंट, स्टाफ और इंफ्रास्ट्रक्चर” चारों मोर्चों पर किसी तरह की कमी नहीं रहनी चाहिए।
सीएम ने यह भी कहा कि मरीजों के साथ अस्पताल स्टाफ का व्यवहार बेहद संवेदनशील होना चाहिए, ताकि मरीजों का सरकारी अस्पतालों पर भरोसा और बढ़े। बैठक में मौजूद लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधिकारियों को भी निर्माण और मरम्मत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार अब PPP मॉडल और CSR योगदान के ज़रिए अस्पतालों में MRI, CT स्कैन, अल्ट्रासाउंड और एक्स-रे जैसी आधुनिक सुविधाएं बढ़ा रही है। रेखा गुप्ता ने कहा “हमारा लक्ष्य सिर्फ इमारतें बनाना नहीं, बल्कि ऐसी स्वास्थ्य व्यवस्था तैयार करना है जो जन-केंद्रित और भरोसेमंद हो।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
