दिल्ली

दिल्ली में वेक्टर रोगों पर नियंत्रण के लिए आपात बैठक,डेंगू पर सख्ती से पहले चेतावनी जरूरी बोलीं सीएम रेखा गुप्ता

दिल्ली की मुख्यमंत्री ने फॉगिंग अभियान को तय समय से पहले शुरू करने का आदेश भी दिया, ताकि संक्रमण की श्रृंखला को पहले ही तोड़ा जा सके। उन्होंने कहा कि आने वाले दो महीने बेहद महत्वपूर्ण हैं और इन बीमारियों की रोकथाम के लिए जनजागरूकता, निगरानी और समय पर कार्रवाई आवश्यक है।

Image

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (फोटो - ANI)

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने वेक्टर जनित रोगों जैसे डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया की रोकथाम के लिए उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की।

CM ने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी स्थान पर मच्छर पाए जाने पर चालान काटने से पहले दो बार चेतावनी दी जाए ताकि लोग खुद जागरूक होकर सुधार करें।

अब तक दिल्ली के 5 लाख से अधिक घरों में फॉगिंग और स्प्रे किया जा चुका है। वहीं, 71,000 से अधिक घरों में मच्छरों के लार्वा पाए गए जिन्हें तत्काल नष्ट किया गया। बायोलॉजिकल कंट्रोल के तहत 279 स्थानों पर लार्वीवोरस मछलियों का भी प्रयोग किया गया है।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि कोई दवा या उपकरण की कमी न रहे, और आवश्यकता पड़ने पर सीधे उन्हें सूचना दी जाए। उन्होंने यह भी कहा कि जनता की भागीदारी के बिना इस लड़ाई को नहीं जीता जा सकता।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

bhawana gupta
भावना किशोरauthor

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर मूल की भावना ने देश के प्रतिष्ठित संस्थान IIMC से 2014 में पत्रकारिता की पढ़ाई की. 12 सालों से मीडिया में काम कर रही हैं. न्यूज़ नेशन, इंडिया न्यूज़, टीवी 9 भारतवर्ष और ज़ी न्यूज़, न्यूज 18 में काम करने का अनुभव. अभी Times Now में Special correspondent हैं.दिल्ली सरकार, स्वास्थ्य ,रेल, कल्चरल, शिक्षा मंत्रालयों के साथ दिल्ली क्राइम ,पॉलिटिक्स और राजधानी की हर छोटी बड़ी खबरों पर खास तौर से नजर रखती हैं. लोगों से जुड़ी खबरों पर काम करने और लोगों तक सही और सटीक खबरें पहुंचाने को अपना मकसद मानती हैं।

और पढ़ें
End of Article