Kanwar Yatra: दिल्ली के भाजपा विधायक तरविंदर सिंह मारवाह ने सावन महीने में चलने वाली पावन कांवड़ यात्रा के दौरान राजधानी दिल्ली में धार्मिक वातावरण की पवित्रता बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने मुख्यमंत्री, उपराज्यपाल और पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर मांग की है कि जिन मार्गों से कांवड़ यात्रा गुजरती है, वहां कुछ दिनों के लिए मीट की दुकानें बंद की जाएं।
'धार्मिक भावनाओं का सम्मान जरूरी'
विधायक मारवाह ने कहा कि श्रावण महीना हिन्दू धर्म में बहुत ही पवित्र माना जाता है। इस दौरान करोड़ों श्रद्धालु गंगोत्री और हरिद्वार जैसे तीर्थ स्थलों से गंगा जल लाकर भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं। उन्होंने कहा कि इस समय धार्मिक माहौल की पवित्रता बनाए रखना बेहद जरूरी है, ताकि श्रद्धालुओं की भावनाएं आहत न हों।

भाजपा विधायक तरविंदर सिंह मारवाह ने दिल्ली सीएम को लिखा पत्र
सरकार दे रही है मुफ्त बिजली
भाजपा विधायक ने यह भी बताया कि दिल्ली सरकार कांवड़ शिविरों को 1200 यूनिट तक मुफ्त बिजली दे रही है। इसके साथ ही, नेशनल सिख कमेटी भी इस पवित्र यात्रा में सेवा कार्यों के लिए आगे आएगी। कमेटी की ओर से विभिन्न स्थानों पर सेवा शिविर लगाए जाएंगे, जहां कांवड़ियों को भोजन, पानी और आराम की सुविधाएं मिलेंगी।देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
