दिल्ली

दिल्ली में एयर होस्टेस से छेड़छाड़, यूपी से गिरफ्तार हुआ ई बाइक राइडर

दिल्ली में एक एयर होस्टेस से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि ई बाइक राइडर ने महिला के साथ छेड़छाड़ किया है। हालांकि, पुलिस ने उसे यूपी के औरैया से गिरफ्तार कर लिया है।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : iStock

पूर्वी दिल्ली स्थित अपने घर लौट रही एक एयर होस्टेस को ई-टैक्सी बाइक सवार द्वारा कथित तौर पर घसीटने और उसके साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि यह घटना गत बुधवार रात बुद्ध जयंती पार्क के पास साइमन बोलिवर मार्ग पर उस समय हुई हुई जब महिला पूर्वी दिल्ली स्थित अपने घर टैक्सी से लौट रही थी। पुलिस उपायुक्त (नयी दिल्ली) देवेश कुमार महला ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने उत्तर प्रदेश के औरैया से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया, जिसकी पहचान जयवीर (35) के तौर पर की गयी है।

आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

पुलिस अधिकारी ने बताया कि उसके खिलाफ चाणक्यपुरी पुलिस थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 74/76/109(1)/115(2) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपी पर पहले भी आपराधिक मामलों में संलिप्त होने का संदेह है। महिला ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि उसने बुधवार रात को द्वारका जाने के लिए एक ई-बाइक किराए पर ली थी।

महिला के साथ छैड़छाड़

सूत्र के मुताबिक रास्ते में चालक ने उससे कहा कि वह उसका मोबाइल फोन अपने हाथ में ले और जीपीएस मैप से उसे दिशा बताए। महिला ने पुलिस को बताया कि चालक ने उससे आइसक्रीम लाने के लिए भी कहा। प्राथमिकी के मुताबिक कुछ किलोमीटर चलने के बाद चालक ने महिला से अपना मोबाइल फोन वापस ले लिया और गलत मोड़ ले लिया। जब महिला ने इसके बारे में पूछा तो उसने बताया कि यह ‘शॉर्ट कट’ है।

दंपती ने महिला की मदद की

सूत्र ने बताया कि इसके बाद व्यक्ति ने एक सुनसान जगह पर बाइक रोकी और महिला को पेड़ों के बीच खींचकर ले गया तथा जब उसने शोर मचाने की कोशिश की तो उसके साथ मारपीट की। सूत्र ने बताया कि वहां से गुजर रहे एक दंपती ने जब महिला को मुश्किल में देखा तो अपनी कार रोक दी। उन्होंने बताया कि जब चालक ने देखा कि दंपती उसकी ओर आ रहा है तो वह भाग गया और उसने अपने दो हेलमेट वहीं छोड़ दिए।

सूत्र के मुताबिक दंपती ने महिला को नजदीकी मेट्रो स्टेशन पर छोड़ा। पुलिस ने बताया कि वह जयवीर के पिछले रिकॉर्ड को खंगाल रही है और मामले की जांच कर रही है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!