Bangla Sahib Gurudwara: देशभर में गुरुद्वारे निस्वार्थ भाव से लाखों लोगों का रोजाना पेट भरते हैं। उसी प्रकार से अब गुरुद्वारों में लोगों के रहने के लिए कमरों की उपलब्धता भी है। गुरुद्वारे में कमरा लेकर रहने का ऑप्शन बेस्ट होता है। न केवल रहने के लिए कमरा और खाने के लिए खाना बल्कि यहां जो शांति आपको महसूस होगी, वैसी कहीं नहीं मिलेगी। दिल्ली के फेमस गुरुद्वारा बंगला साहिब में भी कमरों की उपलब्धता है कि नहीं ये सवाल लोग सबसे ज्यादा पूछते हैं। दरअसल, रोजाना हजारों लोग किसी न किसी काम से दिल्ली आते हैं, लेकिन कम पैसों के कारण ये लोग होटल में नहीं रह पाते। सिर ढकने की जगह कहीं भी किसी भी व्यक्ति के लिए सबसे आवश्यक होती है। आइए आपको बताएं गुरुद्वारा बंगला साहिब में कैसे आप कमरे ले सकते हैं...

गुरुद्वारा बंगला साहिब
गुरुद्वारा बंगला साहिब में कमरे उपलब्ध?
गुरुद्वारे में हर प्रकार के कमरे की उपलब्धता है। यदि आप AC लेना चाहें तो एसी और नॉन एसी लेना चाहें तो नॉन एसी कमरे भी मिलते हैं, लेकिन सवाल ये है कि क्या दिल्ली के गुरुद्वारा बंगला साहिब में रहने के लिए कमरे मिल सकते हैं? तो इसका आंसर है - जी हां, अन्य सभी गुरुद्वारों की तरह ही बंगला साहिब गुरुद्वारे में भी लोगों के रहने के लिए कमरे बनाए गए हैं। दूर-दूर से आने वाले लोग यहां कम दाम में कमरा लेकर रह सकते हैं। गुरुद्वारे के शांत माहौल और गुरुबानी सुनकर आपको आध्यात्मिकता का अनुभव मिलेगा।

दिल्ली बंगला साहिब गुरुद्वारा
गुरुद्वारे में कितने दिन रहा जा सकता है
जानकारी के अनुसार, यहां परिवार और एकल व्यक्ति के लिए अलग-अलग फैसिलिटी होती है। यहां ज्यादा से ज्यादा आप 15 दिन के लिए रह सकते हैं। जिसमें एक जनरल हॉल और एक लॉकर भी मिलता है। इस लॉकर में आप अपना आवश्यक समान रख सकते हैं।
एक कमरे में 3 लोगों को रहने की अनुमति है। यहां कमरे का किराया 100 रुपये से शुरू होता है, कुछ परिस्थियों में आपको कमरा मुफ्त में भी मिल जाता है। आपको यहां रहने पर केवल कमरे का किराया देना होगा। लंगर सेवा सबके लिए फ्री है।

गुरुद्वारा बंगला साहिब
कमाल की बात तो ये है कि आज के समय में शांति और एक अच्छे अनुभव के लिए ज्यादा से ज्यादा लोग होटल के बजाए गुरुद्वारा में रहना पसंद करने लगे हैं। न जाने कितने ऐसे लोग है जो दिल्ली में घूमने आते हैं और गुरुद्वारे को अपना निवास स्थान बनाते हैं। यहां सेवा कर आध्यात्मिकता का अनुभव करते हैं, सेवा करते हैं और दिल्ली में अपने आवश्यक कामों के साथ घूम भी लेते हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
