दिल्ली

'बताओ कहां आना है, पीठ नहीं दिखाऊंगा, सीने पर गोली खाऊंगा', पूर्व IPS अधिकारी को पूनिया ने ललकारा

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated May 30, 2023, 08:25 AM IST

Bajrang Punia News: गत 28 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई संसद भवन का उद्घाटन किया। भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष ब्रज भूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शनकारी पहलवानों से रविवार को नई संसद भवन तक मार्च की योजना बनाई थी। पहलवान जंतर-मंतर से जब नई संसद भवन की ओर निकले तो पुलिस से उनकी झड़प हो गई। इसके बाद पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करते हुए महिला पहलवान साक्षी मलिक को हिरासत में लिया।

Image

जंतर-मंतर से प्रदर्शनकारी पहलवानों को हटा दिया गया है।

Photo : PTI

Bajrang Punia : पहलवान बजरंग पूनिया और केरल के पूर्व पुलिस महानिदेशक एनसी अस्थाना के बीच सोमवार को ट्विटर पर जुबानी जंग देखने को मिली। पूर्व डीजीपी ने पहलवानों को आगाह करते हुए कहा कि जरूरत पड़ने पुलिस प्रदर्शनकारियों पर गोली चलाने से पीछे नहीं हटेगी। पूर्व पुलिस अधिकारी के इस ट्टीट के बाद पुनिया ने ललकारते हुए उन्हें कहा कि 'बताओ कहां आना है। वह पीठ नहीं दिखाएंगे। गोली सीने पर खाएंगे।'

रविवार को पुलिस और पहलवानों के बीच हुई झड़प

बता दें कि गत 28 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई संसद भवन का उद्घाटन किया। भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष ब्रज भूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शनकारी पहलवानों से रविवार को नई संसद भवन तक मार्च की योजना बनाई थी। पहलवान जंतर-मंतर से जब नई संसद भवन की ओर निकले तो पुलिस से उनकी झड़प हो गई। इसके बाद पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करते हुए महिला पहलवान साक्षी मलिक को हिरासत में लिया। बाद में पहलवानों के खिलाफ केस दर्ज करते हुए जंतर-मंतर से उन्हें हटा दिया गया।

Punia tweet

Punia tweet

पुलिस के पूर्व अधिकारी ने किया था ट्वीट

देर रात अस्थाना ने एक रिपोर्ट को ट्वीट करते हुए हिंदी में लिखा, 'जरूरत पड़ी तो हम गोली भी चला सकते हैं लेकिन केवल इसलिए नहीं कि आप कह रहे हैं। फिलहाल उन्हें वहां से उठाकर कूड़े की तरह फेंक दिया गया। अनुच्छेद 129 पुलिस को फायरिंग करने का अधिकार देता है। परिस्थिति बनने पर इसका उपयोग भी किया जा सकता है। इसलिए शिक्षित होना जरूरी है। पोस्टमार्टम टेबल पर आप से फिर मुलाकात होगी।'

मैं अपने सीने पर तुम्हारी गोली खाऊंगा-पूनिया

इसके जवाब में पुनिया ने अपने एक ट्वीट में कहा, 'यह आईपीएस अधिकारी हमें गोली मारने की बात कह रहा है। मैं यहां सामने खड़ा हूं। बताओ मुझे गोली खाने कहां आना है...कसम है कि मैं पीठ नहीं दिखाऊंगा। मैं अपने सीने पर तुम्हारी गोली खाऊंगा। अब हमारे साथ यही करना बाकी रह गया था। यह भी सही।'

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

आलोक कुमार राव
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article