दिल्ली

Delhi: सही सलामत है हुमायूं का मकबरा, ASI ने किया साफ; 15 अगस्त को परिसर में गिरी थी दीवार

दिल्ली के निजामुद्दीन स्थित पट्टे शाह दरगाह में 15 अगस्त को छत गिरने से छह लोगों की मौत हो गई। एएसआई ने स्पष्ट किया कि यह स्थल उनके अधिकार क्षेत्र से बाहर है और हुमायूं का मकबरा पूरी तरह सुरक्षित है।

Image

हुमायूं के मकबरे को नहीं हुआ है कोई नुकसान (फाइल फोटो | Reuters)

Photo : REUTERS

ASI on Humayun's Tomb: तारीख थी 15 अगस्त की, देश भर में स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया जा रहा था। लगातार हो रही बारिश से दिल्ली पूरी तरह भीगा हुई था, तभी खबर आई कि हुमायूं के मकबरे के पास ही एक दीवार गिरने से कई लोग हताहत हुए हैं। समाचार एजेंसी आईएएनएस के मुताबिक हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। उसी बीच ये अफवाह फैल गई कि क्षतिग्रस्त हिस्सा हुमायूं के मकबरे का है। जिसका खंडन करते हुए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग (ASI) ने जानकारी दी है।

सही-सलामत है हुमायूं का मकबरा

ASI ने साफ किया है कि हादसा हुमायूं के मकबरे में नहीं बल्कि निजामुद्दीन स्थित परिसर के विश्व धरोहर स्थल के पास स्थित पट्टे शाह दरगाह में हुई। विभाग के मुताबिक मकबरे के किसी भी हिस्से को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। साथ ही ASI ने ये भी साफ किया कि जहां दुर्घटना हुई वो स्थल ASI के अधिकार क्षेत्र से बाहर है। ASI ने कहा कि हुमायूं का मकबरा परिसर संरचनात्मक रूप से मजबूत और उत्कृष्ट स्थिति में है। विश्व धरोहर स्थल के किसी भी हिस्से को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।

ASI ने की घायलों की मदद

विश्व धरोहर स्थल के पास स्थित पट्टे शाह दरगाह में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर रविवार को ASI ने बताया कि स्थल की निकटता के कारण, क्षेत्र में मौजूद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) के अधिकारियों ने स्थानीय अधिकारियों को तत्काल बचाव और राहत कार्यों में सहायता प्रदान की। हालांकि, प्रभावित इमारत 'हुमायूं का मकबरा' परिसर से पूरी तरह अलग है। हम इस दुखद घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।

15 अगस्त को हुआ था हादसा

बता दें कि दिल्ली के निजामुद्दीन स्थित हुमायूं के मकबरे के पास 15 अगस्त को बड़ी दुर्घटना हो गई थी। दरगाह शरीफ पत्ते शाह से सटे कमरे की छत अचानक से ढह गई। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई थी और कई घायल हो गए थे। हादसे में जंगपुरा निवासी 56 वर्षीय अनीता और जाकिर नगर निवासी 32 वर्षीय मोइन की मौत हो गई थी।

अनीता के बेटे शिवांश सैनी ने कहा कि मुझे एक फोन आया जिसमें बताया गया कि मेरी मां दीवार गिरने से घायल हो गई है। जब मैं एम्स पहुंचा तो मुझे उनकी तस्वीर दिखाई गई और बताया गया कि इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

हुमायूं के मकबरे के पास दरगाह शरीफ पट्टे शाह परिसर में छत गिरने की घटना पर डीएम सरवन कुमार ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा था कि यह घटना दरगाह के पास हुमायूं कंपाउंड में दो कमरों वाले आवास में हुई। हादसे की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड, एनडीआरएफ, दिल्ली पुलिस की टीमें आनन-फानन में घटनास्थल पर पहुंचीं और मलबे में दबे लोगों को निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे के शिकार लोगों में दरगाह के आसपास रहने वाले, मुस्तफाबाद और जाकिर नगर के निवासी शामिल हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!