दिल्ली

...तो सुरक्षित होती दिल्ली, अध्यादेश विवाद के बीच केजरीवाल का Delhi LG पर तंज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 18, 2023, 02:00 PM IST

Delhi News in Hindi: ​दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के आरके पुरम इलाके में रविवार सुबह हमलावरों ने दो महिलाओं की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में पता चला है कि हमलावर दोनों महिलाओं के भाई के पीछे पड़े थे और उनमें पैसों को लेकर कोई विवाद था।

Image

अरविंद केजरीवाल

Photo : BCCL

Delhi News in Hindi: केंद्र और दिल्ली सरकार में अध्यादेश विवाद के बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के उपराज्यपाल पर तंज कसा है। उन्होंने दिल्ली में कानून व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े किए। केजरीवाल ने रविवार को कहा कि दिल्ली में कानून-व्यवस्था अगर उपराज्यपाल के बजाय आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार के अधीन होती, तो राष्ट्रीय राजधानी सुरक्षित होती।

केजरीवाल का यह बयान दिल्ली में दो महिलाओं की हत्या के बाद आया है। बता दें, दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के आरके पुरम इलाके में रविवार सुबह हमलावरों ने दो महिलाओं की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में पता चला है कि हमलावर दोनों महिलाओं के भाई के पीछे पड़े थे और उनमें पैसों को लेकर कोई विवाद था।

केजरीवाल ने दी प्रतिक्रिया

महिलाओं की हत्या के बाद केजरीवाल ने ट्वीट किया, दोनों महिलाओं के परिजनों के साथ हमारी संवेदनाएं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें। उन्होंने कहा, दिल्ली के लोग अपने आप को बहुत असुरक्षित महसूस करने लगे हैं। जिन लोगों को दिल्ली की कानून-व्यवस्था संभालनी है, वे कानून-व्यवस्था ठीक करने के बजाय पूरी दिल्ली सरकार पर कब्जा करने का षड्यंत्र रच रहे हैं। आज अगर दिल्ली की कानून-व्यवस्था उपराज्यपाल के बजाय ‘आप’ सरकार के अधीन होती, तो राष्ट्रीय राजधानी सबसे सुरक्षित होती। बता दें, आप ने पहले भी शहर में कानून-व्यवस्था की कथित तौर पर बिगड़ती स्थिति को लेकर उपराज्यपाल वी के सक्सेना पर निशाना साधा है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article