दिल्ली

Delhi News: बनेगी एक और Tunnel, 5 किमी की टनल रोड ट्रैफिक जाम से दिलाएगी मुक्ति

दिल्ली के लोगों को ट्रैफिक जाम से मुक्ति दिलाने के लिए दिल्ली में कई सड़क परियोजनाओं पर काम चल रहा है। पूरे शहर में फ्लाइओवर का जाल बिछाया गया है और अब टनल के जरिए भी दिल्ली को जाम मुक्त किया जा रहा है। इसी कड़ी में दिल्ली में एक और 5 किमी लंबी टनल बनाई जाएगी।

Image

दिल्ली में बनेगी एक और टनल रोड (फोटो - AI Image)

देश की राजधानी नई दिल्ली और पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली को ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है। दिल्ली में फ्लाईओवर का जाल बिछाया गया है, ताकि बड़े चौराहों से ट्रैफिक आसानी से आर-पार जा सके। इसके अलावा दिल्ली में प्रगति मैदान जैसी टनल के जरिए भी ट्रैफिक को मैनेज किया जा रहा है। इसी तरह से दिल्ली में एक और 5 किमी लंबी टनल बनाई जाएगी।

यह टनल दक्षिण दिल्ली में वसंत कुंज स्थिति नेल्सन मंडेला रोड से महिलापुर में शिव मूर्ति तक बनाई जाएगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कल यानी रविवार 8 जून को जानकारी दी कि इस 5 किलोमीटर लंबी टनल का काम अगले साल शुरू हो जाएगा।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि केंद्र सरकार के सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्रालय ने 6 नए प्रोजेक्ट को हरी झंडी दिखाई है। उन्होंने बताया कि इनमें से एक बहुत ही महत्वपूर्ण योजना 5 किलोमीटर लंबी टनल है। यह टनल दक्षिण दिल्ली और एनसीआर के ट्रैफिक को संतुलित करेगी।

यह टनल प्रदूषण को नियंत्रित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। यह टनल वसंत कुंज में नेल्सन मंडेला मार्ग से महिपालपुर में शिव मूर्ति (द्वारका एक्सप्रेसवे) तक बनेगी। इस टनल की लागत करीब 3500 करोड़ रुपए आने का अनुमान है।

यहां दो अंडरग्राऊंड ट्यूब रोड होंगी, जो अप और डाउन ट्रैफिक के लिए बनाई जाएंगी। इस टनल में दोनों दिशाओं में 3-3 लिन की सड़क होगी। इस टनल के बन जाने से वसंत कुंज में तो ट्रैफिक जाम से मुक्ति मिलेगी ही, साथ ही आसपास के इलाकों से भी यातायात का दबाव कम होगा।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article