दिल्ली

Delhi Blast: दिल्ली ब्लास्ट केस में बड़ा खुलासा, घटनास्थल से 9mm कैलिबर के 3 कारतूस बरामद

दिल्ली में लाल किले के पास हुए कार ब्लास्ट की जांच में पुलिस को घटनास्थल से 9mm कैलिबर की तीन कारतूस मिलीं, जिनमें दो जिंदा और एक खाली खोखा बरामद हुआ है। ये कारतूस आम नागरिकों के लिए प्रतिबंधित होते हैं और आमतौर पर पुलिसकर्मी या फोर्सेज ही इनका इस्तेमाल करते हैं। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि ये कारतूस ब्लास्ट साइट तक कैसे पहुंचे?

Image

दिल्ली कार ब्लास्ट (फाइल फोटो | PTI)

Photo : PTI

Delhi Red Fort Blast: दिल्ली कार ब्लास्ट मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। दिल्ली पुलिस सूत्रों के अनुसार, लाल किले के पास धमाके वाली जगह से 9mm कैलिबर के तीन कारतूस बरामद हुए है। जिनमें से दो जिंदा कारतूस और एक खाली खोखा मिला है। लेकिन पुलिस को घटनास्थल से कोई पिस्तौल या उसका कोई पार्ट बरामद नहीं हुआ है। इसका मतलब ये है कि कारतूस तो मिले हैं, लेकिन उन्हें चलाने वाला कोई हथियार अब तक बरामद नहीं हुआ है।

9mm पिस्टल आम लोगों के लिए प्रतिबंधित

गौरतलब है कि 9 एमएम पिस्टल आम नागरिक नहीं रख सकते हैं। उनके लिए यह प्रतिबंधित होती है। आमतौर पर फोर्सेज या पुलिसकर्मी ही इनका इस्तेमाल करते हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार कार ब्लास्ट वाली जगह से कारतूस मिलने के बाद उन्होंने मौके पर मौजूद स्टाफ के कारतूस भी चेक करवाए। लेकिन कोई भी कारसूत मिलिंग नहीं पाया गया। पुलिस जांच में जुटी हुई है और पता करने की कोशिश कर रही है कि ये कारतूस घटनास्थल पर कैसे आए।

दिल्ली में कब हुआ था कार ब्लास्ट

दिल्ली में 10 नवंबर को लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास ब्लास्ट हुआ था। जिसमें 13 लोगों की मौत हो गई थी और कई अन्य घायल हुए थे। यह ब्लास्ट एक कार में हुआ था, जिसके कारण आसपास के कई अन्य वाहन भी चपेट में आ गए थे। यह धमाका इतना तेज था कि मेट्रो स्टेशन के एंट्री गेट पर लगे शीशे भी टूट गए थे और इलाके में अफरातफरी मच गई थी। इस ब्लास्ट से पहले पुलिस ने फरीदाबाद से भारी मात्रा में विस्फोटक भी बरामद किया था।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article