दिल्ली

फर्जी दिल्ली पुलिस बन मोबाइल पर अश्लील वीडियो दिखा बुजुर्गों को करता था ब्लैकमेल,अब गिरफ्तार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 15, 2023, 09:22 AM IST

Delhi Crime News: दिल्ली पुलिस ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है जो मोबाइल पर बुजुर्गों को अश्लील वीडियो दिखा ब्लैकमेल करता था। खास बात यह कि वो खुद को दिल्ली पुलिस के साइबर सेल से जुड़ा बताता था।

Image

अश्लील वीडियो दिखा बुजुर्गों से पैसे ऐंठने वाला आरोपी गिरफ्तार

Delhi Crime News: दिल्ली के शाहदरा जिले की साइबर सेल में पांच जून को एक शिकायत दर्ज कराई गई थी कि एक शख्स दिल्ली पुलिस के अफसरों की डीपी लगाकर सेक्सटार्शन के जरिए वसूली करता है। शिकायतकर्ता ने कहा कि उसके पास मई के महीने में व्हाट्सऐप वीडियो कॉल आया जिसमें अश्लील तस्वीर दिखाई गई और उसके बाद से बदनाम करने की धमकी दी जाने लगी। आरोपी पैसे की डिमांड कर रहा था। उस शिकायत के बाद दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने जांच शुरू की और अलामुद्दीन नाम के शख्स को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के मोबाइल को जब खंगाला गया तो उसके फोन से करीब 140 वीडियो और फोटो मिले। पुलिस का कहना है कि अलामुद्दीन के साथ साथ उसके दो बेटे भी शामिल हैं और अब तक लोगों को धमकी देकर करीब पांच लाख रुपए ट्रांसफर भी करा चुके हैं।

इस तरह आरोपी बुजुर्गों को बनाता था निशाना

शाहदरा के डीसीपी रोहित मीणा ने कहा कि शिकायतकर्ता ने बताया उसके मोबाइल पर वीडियो कॉल आया जिसमें एक महिला नग्न अवस्था में बैठी थी। आरोपी ने उसकी फोटो उस महिला के साथ ली और बाद में उस तस्वीर को भेज कर धमकी देने लगा। यही नहीं वो खुद को दिल्ली पुलिस के साइबर सेल से जुड़ा हुआ बता रहा था। बदनामी होने के डर से उसने आरोपी के खाते में करीब 47 हजार रुपए भेज दिए। इस शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू की तो आरोपी का नंबर राजस्थान में एक्टिव पाया गया। पुलिस की टीम राजस्थान पहुंची और आरोपी अलामुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने कबूल किया है कि वो बुजुर्गों को अश्लील वीडियो दिखा पैसों की वसूली करता था।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article