AAP Leader Saurabh Bhardwaj: आम आदमी पार्टी (AAP) ने दिल्ली की भाजपा सरकार से सवाल किया है कि क्या राजधानी में सरकारी अस्पतालों को प्राइवेट हाथों में सौंपा जा रहा है? आप लीडर सौरभ भारद्वाज ने पूछा, ' क्या सरकारी अस्पतालों को प्राइवेट हाथों में देने की कोई योजना चल रही है?' उन्होंने कहा कि अगर ऐसा होता है तो लोगों का फ्री इलाज कैसे हो पाएगा?
हजारों बेड वाले अस्पतालों को चालू करने में देरी कर रही BJP
आप ने कहा कि उनकी सरकार जब थी तो उसके द्वारा करीब 24 नए सरकारी अस्पतालों का निर्माण शुरू किया गया था. बताया गया कि इन अस्पतालों में हजारों बेड्स हैं। एक शालीमार बाग में है, जहां 1470 बेड हैं। वह लगभग तैयार है, लेकिन भाजपा सरकार ने इसे चालू करने में देरी की। अब वह इन्हें निजी हाथों में देने की तैयारी में है।
आप ने कहा कि उसको अस्पताल बनाने में देरी हुई, क्योंकि कोविड भी था। उस दौरान कई बाधाएं आई थीं। हालांकि, आप ने तय समय पर अस्पताल ना बनाए जाने के सवाल को खारिज कर दिया और कहा कि उनकी सरकार ने कभी अस्पतालों को निजी हाथों में देने की बात नहीं कही।
जनता के लिए परेशानी
आप पार्टी ने कहा कि अगर सरकारी अस्पतालों को निजी हाथों में दिया गया तो इसका सीधा असर दिल्ली की जनता को मिलने वाली फ्री इलाज पर होगा। इससे फ्री सुविधा खत्म हो जाएगी और प्राइवेट प्लेयर्स को मुनाफा पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि सीएम व स्वास्थ्य मंत्री इस मामले पर सीधा जवाब दें।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
