दिल्ली

आज का मौसम दिल्ली: वीकेंड में दिल्ली-NCR होगा पानी-पानी, चिपचिपाती गर्मी बढ़ा सकती है परेशानी; जानिए कैसा रहेगा मॉनसून का मिजाज

आज का मौसम दिल्ली, 22 August 2024 Delhi mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में वीकेंड बारिश से भीगा-भीगा नजर आएगा। आईएमडी ने 23 से 25 अगस्त तक के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि, इस दौरान उमस और गर्मी भी परेशान कर सकती है।

Image

दिल्ली आज का मौसम

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Delhi NCR Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली-एनसीआर में मॉनसून का रुख नरम है। सावन बीत जाने के बाद भी गर्मी और उमस से लोग खासा परेशान हैं। हालांकि, 23 से 25 अगस्त तक के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है, लेकिन गुरुवार को तेज धूप चिपचिपाती भरी गर्मी बढ़ा सकती है। बुधवार को भी सुबह ठंडक के बाद अचानक धूप की दस्तक ने पूरे दिन लोगों को परेशान करके रखा। इस दौरान अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक था। वहीं, न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके अलावा हवा में नमी का स्तर 57 से 93 प्रतिशत तक दर्ज किया गया।

वीकेंड में मौसम रहेगा खुशनुमा

आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक, गुरुवार को दिनभर बादल छाए रहेंगे। कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश की संभावना है। इस दौरान तापमान में कुछ विशेष गिरावट नहीं दर्ज की जाएगी। आज अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। इधर, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम समेत कई इलाकों में बादल मेहरबान रह सकते हैं, जिससे तापमान स्थिर रहने की संभावना है। कुल मिलाकर वीकेंड में मौसम खुशनुमा रहने वाला है। आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार अगले सप्ताह की शुरुआत अच्छी बारिश के साथ हो सकती है।

मॉनसून पड़ रहा कमजोर

स्काईमेट के मुताबिक, अगस्त माह के शेष दिनों में दिल्ली के पड़ोसी राज्य हरियाणा और पंजाब में मॉनसून कमजोर रहेगा। इस दौरान तेज बारिश की संभावना कम है। हालांकि, अगस्त माह में बारिश अधिक दर्ज की जाती रही है। लेकिन, मध्य सितंबर तक मॉनसून के वापसी का दौर शुरू हो जाता है। हालांकि, इस साल अगस्त में मॉनसून ट्रफ ने अच्छी बारिश की है। उधर, पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के ऊपर बना कम दबाव क्षेत्र करीब आने और 24 अगस्त तक एमपी पहुंचने के आसार हैं। इस निम्न दबाव से दिल्ली में थोड़ी बहुत बारिश की उम्मीद है। 24 से 28 अगस्त के बीच हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई जा रही है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article