पटना

बिहार में फिर झमाझम बरसेंगे बादल, इन 5 जिलों में भारी बारिश-वज्रपात का Alert; जानें अगले तीन दिनों का IMD अपडेट

Bihar Weather: बिहार में फिर से मौसम का मिजाज बदले वाला है। मौसम विभाग ने आज यहां कई जगहों पर भारी बारिश और वज्रपात के आसार जताएं हैं। आइए जानें कैसा रहेगा बिहार में अगले तीन दिनों का मौसम-

Image

बिहार का मौसम

Photo : iStock

Bihar Weather: बिहार में फिर से मॉनसून एक्टिव होने वाला है। ऐसे में अगले तीन दिनों तक बिहार में बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार बिहार में फिर से बारिश की संभावना है। आज 22 अगस्त गुरुवार को बिहार में कई जगहों पर भारी बारिश के आसार जताए गए हैं। आज यहां बक्सर, कैमुर सहित कई जगहों पर भारी बारिश दर्ज की जा सकती है। विभाग ने इस दौरान वज्रपात की भी आशंका जताई है। वहीं 23 अगस्त शुक्रवार को भी बिहार के कई जगहों पर बारिश की संभावना है।

आज कैसा रहेगा बिहार का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आज 22 अगस्त गुरुवार को गया, भागलपुर, औरंगाबाद, कैमूर, रोहताज और बक्सर में भारी बारिश होगी। इसके साथ ही पूर्वी और पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, जमुई, बांका और नालंदा सहितकई जगहों पर आकाशिय बिजली गिरने की आशंका भी जताई गई है। विभाग ने यहां मौसम का हाल देखते हुए येलो अलर्ट भी जारी कर दिया है।

कैसा रहेगा 23 और 24 अगस्त का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार कल 23 अगस्त शुक्रवार को गया, नवादा, जमुई, औरंगाबाद, बांका, कैमूर, मुजफ्फपर, रोहतास में भारी बारिश होने के आसार हैं। वहीं खगड़िया, मुंगेर और भागलपुर के अलावा इस दिन दूसरे जगहों पर वज्रपात और मेघगर्जन की आशंका है। विभाग के अनुसार शनिवार 24 अगस्त को सिवान, वैशाली, नालंदा, पटना जहानाबाद, भोजपुर, बक्सर, औरंगाबाद, रोहतास में भारी बारिश दर्ज की सकती है।

बिहार में बारिश से नदियों में उफान

इनदिनों बारिश की वजह से बिहार की नदियों में उफान देखा जा रहा है। मॉनसून के एक्टिव होने से नदियों का जलस्तर बढ़ा रहेगा। इसे लेकर अलर्ट जारी किया गया है। बिहार में गंगा, कोसी, घाघरा, गंडक, बूढ़ी गंडक औऱ बागमती नदियों के जलस्तर के बढ़ने की आशंका है। फिलहाल यहां नदियां खतरे के निशान के ऊपर हैं। स्थानीय स्तर पर प्रशासन ने राहत और बचाव की तैयारी कर ली है। इसके साथ ही एसडीआरएफ और एनडीआरएफ टीमों को भी अलर्ट कर दिया गया है।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article