दिल्ली

दिल्ली में जोरदार बारिश पर लगा ब्रेक, आज छिटपुट बरसात की संभावना, बादलों की मेहरबानी से हवा साफ

आज का मौसम दिल्ली, 15 September 2024 Delhi mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली में लगातार हो रही बारिश पर ब्रेक लग गया है। आज कहीं भी बारिश की चेतावनी नहीं जारी की गई है। साथ ही कल भी बारिश की कोई संभावना नहीं जताई गई है।

Image

दिल्ली के मौसम का हाल

KEY HIGHLIGHTS
  • दिल्ली में लगातार बारिश से मौसम सुहावना
  • कल कहीं भी बारिश की संभावना नहीं
  • राजधानी में 228 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई

Delhi NCR Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली-एनसीआर में इस महीने जोरदार बारिश दर्ज की गई है। राजधानी में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश का दौर जारी है। जिससे हवा साफ हो गई है, साथ ही मौसम भी खुशनुमा बना हुआ है। हालांकि दिल्ली-एनसीआर में अब बारिश की गतिविधियों में कमी देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग ने आज कहीं भी बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया है। कुछ जगहों पर छिटपुट बारिश जरूर देखने को मिल सकती है। वहीं सोमवार को भी बारिश की कोई संभावना नहीं जताई गई है। हालांकि अभी दिल्ली में बारिश का सिलसिला थमा नहीं है।

दिल्ली में आज का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली-एनसीआर के इलाकों में आज हल्के बादल छाए रहेंगे। साथ ही छिटपुट बारिश या फुहारें पड़ सकती है। 16 सितंबर को भी आसमान में बादलों की मौजूदगी रह सकती है। लेकिन कहीं भी बारिश की संभावना नहीं जताई गई है। 17 सिंतबर को दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश होने का अनुमान है। 18 और 19 सितंबर को भी हल्की बारिश या फुहारें पड़ सकती हैं। जिसके बाद 20 सितंबर को दिल्ली-एनसीआर में बारिश की संभावना नहीं है। हालांकि आसमान में हल्के बादल छाए रह सकते हैं।

बारिश से साफ हुई हवा

दिल्ली-एनसीआर में लगातार बारिश से आबोहवा साफ हो गई है। राजधानी में साल की सबसे साफ हवा शुक्रवार को दर्ज हुई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार को दिल्ली का एक्यूआई 53 रिकॉर्ड हुआ, यह अच्छा और संतोषजनक के बीच में आता है। दिल्ली में आज सुबह एक्यूआई 96 दर्ज किया गया। बारिश के चलते दिल्ली का मौसम सुहावना बना हुआ है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मानसूनी ट्रफ और कम दबाव के मिलने से दिल्ली एनसीआर में झमाझम बारिश हो रही है। साथ ही तेज हवाएं भी चली।

अब तक 60 फीसदी अधिक बरसा पानी

दिल्ली में इस बार मॉनसून की एंट्री 28 जून को हुई और आगमन के 24 घंटे के भीतर ही राजधानी में 228 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई। जुलाई में सामान्य बारिश दर्ज हुई। जिसके बाद अगस्त में फिर झमाझम बारिश देखने को मिली। दिल्ली ने सितंबर के शुरू में ही अपने सीजनल और वार्षिक औसत बारिश के आंकड़े को पार कर लिया है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में अब तक 60 फीसदी से अधिक बारिश हुई है। मॉनसून के इन महीनों में सामान्य रूप से 640 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई है। मॉनसून की विदाई में अभी भी 8-10 दिन बचे हुए हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article