शहर

Weather Updates: Delhi-NCR में जल्द मिलेगी गर्मी से राहत, इस दिन से होगी मूसलाधार बारिश

Weather Updates: दिल्ली एनसीआर में पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही है। मानसून के प्रवेश के बाद भी बारिश नहीं हो रही है। हालांकि, मौसम विभाग ने बताया है कि दिल्ली में कब बारिश होगी। बताया गया है कि दिल्ली में तेज बारिश के साथ हवाएं चलेंगी, जिसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Image

फाइल फोटो।

Photo : iStock

Delhi Weather Updates: दिल्ली एनसीआर में भले ही मानसून ने दस्तक दे दिया हो, लेकिन मानसूनी वर्षा बीरबल की खिचड़ी जैसी हो गई है। दिल्ली में गर्मी और उमस से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। हर किसी के जुबान पर यही सवाल है कि दिल्ली में बारिश कब होगी। हालांकि, दिल्ली में करीब-करीब प्रतिदिन आसमान में बादल छाये रहते हैं, लेकिन बारिश नहीं होती है।

दिल्ली में कब होगी बारिश?

इसी बीच मौसम विभाग ने दिल्ली में बारिश को लेकर खुशखबरी दी है। आईएमडी ने बताया है कि दिल्ली और एनसीआर के लोगों को जल्द ही गर्मी से राहत मिलने वाली है। आईएमडी के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर में 21 से 23 जुलाई के बीच भारी बारिश होगी। इस दौरान तेज हवाएं भी चलेंगी। इस मूसलाधार बारिश को लेकर दिल्ली में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

जुलाई के शुरुआत में बदला था मौसम

बता दें कि जुलाई महीने के शुरुआत में दिल्ली में हल्की बारिश हुई थी, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली थी। हीटवेव भी छूमंतर हो गई थी। साथ ही मौसम भी काफी सुहाना हो गया था, लेकिन अब बारिश नहीं हो रही है, जिससे लोगों को प्रचंड गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, गुरुवार को दिल्ली के कई इलाकों में मौसम सुहाना हो गया था।

दिल्ली में कैसा रहा मौसम?

इसके साथ ही दिल्ली में शुक्रवार को सुबह धूप खिली रही और न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। साथ ही कई इलाकों में आज आंशिक बादल छाए रहे और शहर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान लगभग 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया था।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

हादसे पर हादसे, फिर भी दिल्ली में कैसे बन जाती हैं अनऑथोराइज्ड बिल्डिंगें? पुराने हादसों से क्यों नहीं लिया जाता सबक

हादसे पर हादसे, फिर भी दिल्ली में कैसे बन जाती हैं अनऑथोराइज्ड बिल्डिंगें? पुराने हादसों से क्यों नहीं लिया जाता सबक

दुबई दौरे से निवेश की नई उड़ान भर रहा मध्य प्रदेश, CM मोहन यादव ने गिनाईं AI, IT से लेकर डिफेंस तक की बड़ी संभावनाएं

दुबई दौरे से निवेश की नई उड़ान भर रहा मध्य प्रदेश, CM मोहन यादव ने गिनाईं AI, IT से लेकर डिफेंस तक की बड़ी संभावनाएं

₹10-₹20 के नोटों पर चिपकाई जाती थी महिला की फोटो और अभद्र चिट्ठियां, अलग-अलग नंबरों से आते थे अश्लील फोन; इस तरह पकड़ा गया आरोपी

₹10-₹20 के नोटों पर चिपकाई जाती थी महिला की फोटो और अभद्र चिट्ठियां, अलग-अलग नंबरों से आते थे अश्लील फोन; इस तरह पकड़ा गया आरोपी

दिल्ली सत्य निकेतन हादसा: प्रॉपर्टी पत्नी उर्मिला के नाम, बिजली कनेक्शन हरीराम-बेटे महेश के नाम पर, तीनों गिरफ्तार

दिल्ली सत्य निकेतन हादसा: प्रॉपर्टी पत्नी उर्मिला के नाम, बिजली कनेक्शन हरीराम-बेटे महेश के नाम पर, तीनों गिरफ्तार

Delhi Power Cut (कल का पावरकट 8 सितंबर 2026): पंजाबी बाग, वसंत कुंज, मंगोलपुरी सहित इन इलाकों में रहेगी बिजली गुल, देखें पूरा शेड्यूल

Delhi Power Cut (कल का पावरकट 8 सितंबर 2026): पंजाबी बाग, वसंत कुंज, मंगोलपुरी सहित इन इलाकों में रहेगी बिजली गुल, देखें पूरा शेड्यूल