शहर

खुशखबरी! दिल्ली के इस इलाके में जाम से मिलेगी राहत, जल्द शुरू होंगे तीन नए अंडरपास

Delhi Mukarba Chowk Underpass: दिल्ली के मुकरबा चौक पर बने तीन नए अंडरपास जल्द ही शुरू होने वाले हैं। इससे ट्रैफिक जाम की बड़ी समस्या कम होगी और लोगों का सफर आसान व तेज हो जाएगा।

Image

मुकरबा चौक का जाम खत्म! 3 अंडरपास से मिलेगी राहत (Photo: AI Generated)

Delhi Mukarba Chowk Underpass: नई दिल्ली के उत्तरी हिस्से में स्थित मुकरबा चौक (Mukarba Chowk underpass) पर लंबे समय से जिस अंडरपास परियोजना का इंतजार था, वह अब लगभग पूरी हो चुकी है। बताया जा रहा है कि आने वाले कुछ दिनों में इन अंडरपासों को आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। फिलहाल अंतिम फिनिशिंग का काम चल रहा है। इस परियोजना के तहत कुल तीन अंडरपास बनाए गए हैं, जो हैदरपुर बादली मोर मेट्रो स्टेशन के पास स्थित हैं। इनमें से दो अंडरपास वाहनों के लिए हैं, जबकि एक अंडरपास पैदल चलने वालों और साइकिल जैसे गैर-मोटर वाहनों के लिए बनाया गया है।

इसका मुख्य उद्देश्य इस इलाके में लगने वाले भारी ट्रैफिक जाम (Delhi Traffic) को कम करना है। पीडब्ल्यूडी विभाग के अनुसार, मुकरबा चौक पर अक्सर लंबा जाम लगता था, जिससे लोगों को काफी परेशानी होती थी। इन अंडरपासों के शुरू होने से आउटर रिंग रोड पर ट्रैफिक का दबाव कम होगा और सफर आसान हो जाएगा। यह परियोजना खास तौर पर बादली गांव, रोहिणी सेक्टर 18 और 19, संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर और शालीमार बाग के बीच आने-जाने वाले लोगों के लिए फायदेमंद होगी।

हर वाहन अंडरपास लगभग 50 मीटर लंबा

अभी तक लोगों को मुकरबा चौक फ्लाईओवर से लंबा चक्कर लगाना पड़ता था, लेकिन अब सीधा रास्ता मिलने से समय और दूरी दोनों कम हो जाएंगे।हर वाहन अंडरपास (Mukarba Chowk underpass kab shuru hoga) लगभग 50 मीटर लंबा है। इसकी चौड़ाई करीब 9.6 मीटर और ऊंचाई 6 मीटर रखी गई है, ताकि बड़े वाहन भी आसानी से निकल सकें। अधिकारियों का अनुमान है कि रोजाना करीब 15,000 से ज्यादा वाहन इन अंडरपासों का इस्तेमाल करेंगे। इससे हर यात्रा में लगभग 10 मिनट का समय बचेगा और ईंधन की भी काफी बचत होगी।

तीसरा अंडरपास पैदल यात्रियों के लिए खासतौर पर तैयार

इसके अलावा, ट्रैफिक कम होने से प्रदूषण में भी कमी आएगी। अधिकारियों के मुताबिक, इससे हर साल कार्बन उत्सर्जन में अच्छी-खासी कमी हो सकती है। तीसरा अंडरपास पैदल यात्रियों के लिए खास तौर पर बनाया गया है, जिससे मेट्रो स्टेशन से आने-जाने वाले लोगों को सड़क पार करने में सुविधा और सुरक्षा मिलेगी। कुल मिलाकर अगर कहें तो यह परियोजना न केवल ट्रैफिक जाम कम करेगी, बल्कि लोगों का समय बचाएगी और सफर को ज्यादा सुरक्षित और आरामदायक बनाएगी।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Cities News in Hindi) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

monu jha
मोनू झा author

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कं... और देखें

End of Article