दिल्ली में आज का मौसम (07 Feb 2026): दिल्ली में सर्दी का मौसम धीरे-धीरे विदा लेने लगा है। तापमान में बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। दिन में मौसम साफ होने के कारण धूप भी तेज निकल रही है। जिससे गर्मी का एहसास होने लगा है। हालांकि सुबह-शाम ठंड का मौसम बरकरार है। सर्द हवाओं के कारण इस दौरान ठिठुरन भी महसूस हो रही है। दिल्ली में एक दिन पहले की तुलना में शुक्रवार की सुबह सर्द रही। इस दौरान न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं गुरुवार को सुबह का पारा 10.2 डिग्री सेल्सियस रहा। पहाड़ों पर एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने की संभावना है। जिसका असर दिल्ली के मौसम पर भी देखने को मिल सकता है। आइए जानते हैं कि आज दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा:
दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, आज दिल्ली में मौसम साफ रहने की संभावना है। सुबह के समय हल्की धुंध कहीं-कहीं नजर आ सकती है। दिन में 15 से 25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज सतही हवाएं चलने की संभावना है। इस दौरान दिल्ली में अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
नए पश्चिमी विक्षोभ का दिल्ली पर असर
IMD के अनुसार 8 फरवरी को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो सकता है। जिसका प्रभाव दिल्ली के मौसम पर भी देखने को मिल सकता है। इसके कारण दिल्ली में बादलों की आवाजाही नजर आ सकती है। 10 फरवरी तक दिल्ली में आंशिक तौर पर बादल छाए रहने की संभावना है। हालांकि इस दौरान बारिश का कोई अनुमान नहीं है। लेकिन सुबह के समय हल्के से मध्यम कोहरा भी छाया रह सकता है। इस अवधि में अधिकतम तापमान 23 से 25 डिग्री के बीच रहने के आसार हैं। वहीं न्यूनतम तापमान 9 से 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है।
दिल्ली में शुक्रवार को सुबह के समय कहीं-कहीं हल्का कोहरा छाया रहा। इस दौरान सर्द हवाओं के चलने से ठंडक का एहसास ज्यादा हुआ। हालांकि दिन चढ़ने के साथ ही अच्छी धूप भी निकल आई। जिससे दिन में हल्की गर्मी महसूस होने लगी। हालांकि शाम होने के साथ ही फिर से तापमान में गिरावट आई और मौसम ठंडा हो गया। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.5 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो औसत से 0.3 डिग्री कम है।
