शहर

Delhi: सीएम रेखा गुप्ता ने किया कन्या पूजन, 1100 बेटियों को बांटी साइकिलें

दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने गुरुवार को कन्या पूजन किया और 1100 छात्राओं को साइकिल बांटी। उन्होंने ‘विद्यावाहिनी’ योजना के तहत कक्षा 9 की सभी लड़कियों को साइकिल देने की घोषणा की, ताकि उनकी शिक्षा में कोई बाधा न आए। साथ ही बेटियों को दुर्गा और सरस्वती का स्वरूप बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Image

सीएम ने बेटियों को बांटी साइकिल

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रामनवमी के अवसर पर गुरुवार को शालीमार बाग के सर्वोदय विद्यालय में कन्या पूजन किया। इस मौके पर उन्होंने 9 स्कूलों की 1,100 छात्राओं को साइकिल बांटी। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि दिल्ली की हर बेटी बिना किसी बाधा के अपनी शिक्षा पूरी कर सके और अपने सपनों को साकार कर सके।

गौरतलब है कि दिल्ली सरकार ने इस साल के बजट में सरकारी स्कूलों में 9वीं पास करने वाली करीब 1.30 लाख बेटियों को साइकिल देने का फैसला किया है। जिसके लिए 90 करोड़ का बजट आवंटित किया गया है। जिससे उन्हें स्कूल आने-जाने में आसानी होगी।

साइकिल से आसान होगा स्कूल सफर

मुख्यमंत्री ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि कई छात्राओं को स्कूल आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसे ध्यान में रखते हुए ‘विद्यावाहिनी’ योजना के तहत कक्षा नौ की सभी छात्राओं को साइकिल दी जाएगी, ताकि उन्हें अपनी 9वीं से 12वीं तक की पढ़ाई के दौरान स्कूल आने-जाने में आसानी हो। सीएम ने बेटियों को दुर्गा और सरस्वती का स्वरूप बताते हुए कहा कि वे भविष्य में देश और समाज का नाम रोशन करेंगी।

बेटियों की पढ़ाई में आने वाली बाधाएं दूर करेगी सरकार

रेखा गुप्ता ने कहा कि सरकार बेटियों की पढ़ाई के रास्ते में आने वाली हर बाधा को दूर करने के लिए प्रतिबद्ध है और उन्हें हर जरूरी सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने सभी बच्चियों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सीएम ने कहा कि "सरकार की ओर से, मैं अपनी हर बेटी को सलाम करती हूं और उन्हें ढेर सारा आशीर्वाद देती हूं। वे आगे बढ़ें और खूब तरक्की करें; वे जो बनना चाहें, वह बनें। सरकार उन्हें हर तरह का आराम और सुविधा देगी, ताकि वे अपनी शिक्षा पूरी कर सकें।"

इससे पहले, मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कन्या पूजन के अवसर पर भावुक संदेश भी साझा किया। उन्होंने बेटियों को सौभाग्य, शक्ति और मां के आशीर्वाद का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि "दुर्गा अष्टमी हमें यह अनुभव कराती है कि हर बेटी में आदिशक्ति का उज्जवल स्वरूप है। उनका स्नेह, उनका सम्मान, जीवन को पवित्रता और मंगल से भर देता है।"

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'