शहर

दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा में बड़ी चूक, बैरिकेड तोड़कर परिसर में घुसी UP नंबर की कार

  • Authored by: Mohit Bhatt
  • Updated Apr 6, 2026, 04:41 PM IST

दिल्ली विधानसभा में सोमवार दोपहर एक कार बैरिकेड तोड़कर वीआईपी गेट से अंदर घुस गई। सुरक्षा में हुई इस बड़ी चूक के बाद दिल्ली पुलिस के आला अधिकारी जांच में जुटे हैं।

Image

Delhi Assembly Security Breach

Delhi News: दिल्ली विधानसभा में आज दोपहर एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। दोपहर 2 बजकर 5 मिनट पर एक गाड़ी VIP गेट तोड़कर सीधे विधानसभा परिसर में घुस गई। घटना के बाद विधानसभा में हड़कंप मच गया और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे। फिलहाल जांच के लिए दिल्ली पुलिस के आला अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और पूरे मामले की गंभीरता से पड़ताल की जा रही है। घटना विधानसभा के गेट नंबर दो पर हुई।

अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता के कार्यालय की ओर बढ़ी गाड़ी

दिल्ली विधानसभा में आज यानी सोमवार 6 अप्रैल को सुरक्षा को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। उत्तर प्रदेश नंबर की एक कार जबरन विधानसभा परिसर का गेट नंबर-2 तोड़कर अंदर घुस गई। कार चालक सीधे विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता के कार्यालय की ओर बढ़ा और पोर्च के पास फूलों का गुलदस्ता रख दिया। इस घटना से दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ खड़े हुए हैं। प्रशासन ने इसे संभावित सुरक्षा उल्लंघन मानते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है और आरोपी की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

यूपी नंबर की थी गाड़ी

जानकारी के मुताबिक, जो कार दिल्ली विधानसभा में घुली वह UP-26, पीलीभीत नंबर की टाटा सिएरा गाड़ी थी। आरोपी व्यक्ति ने विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता के कार्यालय के पास जो गुलदस्ता रखा, उसमें फिलहाल कोई भी संदिग्ध चीज नहीं मिली है। बता दें कि विधानसभा के वीआईपी गेट पर CRPF तैनात थी, बॉम्ब स्क्वाड मौके पर मौजूद हैं।

कार बरामद, आरोपी गिरफ्तार

हाल फिलहाल की जानकारी के मुताबिक, दिल्ली पुलिस ने विधानसभा में घुसी गाड़ी बरामद कर ली है। इसके साथ उन्हें एक और बड़ी हासिल हुई है। बताया जा रहा है कि, पुलिस ने आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल उससे पूछताछ जारी है। बता दें कि, इस घटना के बाद से विधानसभा इलाके में हड़कंप मच गया था।

Mohit Bhatt
Mohit Bhattauthor

Mohit Bhatt is a Principal Correspondent at Times Now. A seasoned journalist with over 10 years of experience, Mohit specialises in political reporting with a focus on the BJP, RSS, and VHP. His deep insights into the workings of these organisations and their impact on India's political landscape have made him a trusted voice in covering government policies, political developments, and key events. Mohit's work captures the essence of India's evolving socio-political environment, offering readers a nuanced understanding of the power dynamics shaping the nation's governance.

और पढ़ें
End of Article