शहर

देहरादून में डेंगू का खतरा, उत्तराखंड सरकार अलर्ट; अस्पतालों में बढ़ाए गए बेड

उत्तराखंड में सरकार ने डेंगू को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। यहां स्वास्थ्य विभाग हर साल की तरह इस बार भी डेंगू की समस्या को लेकर अलर्ट मोड पर है। डेंगू से संबंधित मरीजों के लिए अस्पतालों में 250 से अधिक बेड आरक्षित किए गए हैं।

Image

प्रतीकात्मक तस्वीर

Photo : iStock

Dehradun: बारिश के मौसम में डेंगू का खतरा काफी बढ़ जाता है। ऐसे में सरकार की ओर से डेंगू की समस्या से निपटने के लिए जरूरी इंतजाम भी किए जाते हैं। जिसे लेकर उत्तराखंड सरकार ने तैयारी शुरू कर दी है। स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने इससे जुड़ी आवश्यक जानकारी शेयर की हैं। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड में मानसून के दस्तक देते ही पुष्कर सिंह धामी सरकार ने डेंगू को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। डेंगू के खतरे को देखते हुए उत्तराखंड में स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हो गया है। इसकी रोकथाम के लिए स्वास्थ्य अधिकारी लोगों को जागरूक कर रहे हैं।

साल 2019 के बाद कम मरीज

डेंगू से बचाव को लेकर धन सिंह रावत ने कहा, “उत्तराखंड में साल 2019 में 10 हजार से भी अधिक डेंगू के केस दर्ज किए गए थे। इसके बाद से हमारी सरकार लगातार डेंगू को लेकर समीक्षा बैठक कर अधिकारियों को निर्देश जारी करती है। हमारी मेहनत का नतीजा है कि 2019 के बाद से राज्य में डेंगू की समस्या में कमी दर्ज की जा रही है।”

250 से अधिक बेड आरक्षित

उन्होंने कहा, “स्वास्थ्य विभाग हर साल की तरह इस बार भी डेंगू की समस्या को लेकर अलर्ट मोड पर है। डेंगू से संबंधित मरीजों के लिए अस्पतालों में 250 से अधिक बिस्तर आरक्षित किए गए हैं। सभी जिलों के डीएम की अध्यक्षता में एक बैठक की गई, जिसमें छिड़काव और अन्य जरूरी चीजों के निर्देश जारी किए गए हैं। डेंगू की बीमारी को लेकर किसी को कोई दिक्कत नहीं हो, इसके लिए भी कदम उठाए जा रहे हैं।”

उत्तराखंड में स्वास्थ्य विभाग सक्रिय

बता दें कि डेंगू के खतरे को देखते हुए उत्तराखंड में स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हो गया है। इसकी रोकथाम के लिए स्वास्थ्य अधिकारी लोगों को जागरूक कर रहे हैं। साथ ही साथ घर-घर जाकर मच्छरों के लार्वा नष्ट करने की कवायद में भी जुटे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तराखंड में जुलाई की शुरुआत में रिकॉर्ड बारिश दर्ज की गई है। पहले सप्ताह में ही राज्य में सामान्य से करीब तीन गुना ज्यादा बारिश हुई है।

इनपुट- आईएएनएस

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!