Rajasthan Accident: राजस्थान के दौसा में भीषण सड़क हादसा! UP रोडवेज की बस और ट्रेलर ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 20 घायल

Rajasthan Accident: रविवार तड़के राजस्थान के दौसा जिले में यूपी रोडवेज की बस का एक्सीडेंट हो गया है। हादसे में तकरीबन 20 लोग घायल हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Rajasthan Accident: राजस्थान के दौसा जिले में रविवार तड़के सड़क हादसा हो गया है। आगरा बाईपास पर रविवार को उत्तर प्रदेश रोडवेज की एक बस और ट्रेलर ट्रक के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में बस में सवार कम से कम 20 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना के बाद मौके पर मचे हड़कंप के बीच स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायल व्यक्तियों को तुरंत नजदीकी जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

rajasthan accident dausa up roadways

घायलों का इलाज जारी (स्क्रीनग्रैब: ANI)

अलीगढ़ से जयपुर जा रही थी बस

घटना की जानकारी देते हुए दौसा पुलिस के हेड कांस्टेबल अनिल कुमार ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त बस उत्तर प्रदेश रोडवेज की थी, जो उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से रवाना होकर राजस्थान की राजधानी जयपुर की ओर जा रही थी। इसी दौरान, आगरा बाईपास पर स्थित 'तिवारी कट' के पास पहुंचते ही बस की टक्कर सामने से आ रहे एक भारी-भरकम ट्रेलर ट्रक से हो गई। पुलिस के अनुसार, दुर्घटना के सटीक कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन शुरुआती तौर पर इसे तेज रफ्तार या कट पर अचानक मुड़ने का नतीजा माना जा रहा है। मामले की बारीकी से जांच की जा रही है।

End of Feed