शहर

Indian Railway: चक्रवाती तूफान 'मिचौंग' के चलते झारखंड की 10 ट्रेनें रद्द, वंदे भारत का रूट परिवर्तित

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Dec 3, 2023, 10:01 AM IST

चक्रवाती तूफान 'मिचौंग' के खौफ के चलते झारखंड की 10 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। इसमें बरौनी-कोयंबटूर साप्ताहिक स्पेशल, कोयंबटूर-बरौनी साप्ताहिक स्पेशल, धनबाद-अल्लापुझा, अल्लापुझा-धनबाद एक्सप्रेस ट्रेन समेत 10 ट्रेन इस लिस्ट में हैं।

Image

चक्रवाती तूफान को लेकर झारखंड की 10 ट्रेनें रद्द (फोटो साभार - ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS
  • चक्रवाती तूफान 'मिचौंग' का देखने को मिला खौफ
  • 'मिचौंग' के चलते झारखंड की 10 ट्रेनें रद्द
  • चक्रधरपुर मंडल की भी कई ट्रेनें प्रभावित

Cyclonic storm Michong Latest Update: चक्रवाती तूफान का खौफ इन दिनों देश के कई शहरों में देखने को मिल रहा है। ऐसे में चक्रवाती तूफान मिचौंग की वजह से झारखंड से चलने वाली कम से कम 10 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। इस तूफान को लेकर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल में विकास कार्यों की वजह से झारखंड, बिहार, बंगाल, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों की ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है।

इतना ही नहीं, दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल की कई ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। यह जानकारी दक्षिण पूर्व रेलवे रांची मंडल की ओर से शनिवार को दी गई है। इस जानकारी के मुताबिक, रांची के रास्ते चलने वाली बरौनी-कोयंबटूर साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन, कोयंबटूर-बरौनी साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन, धनबाद-अल्लापुझा एक्सप्रेस ट्रेन और अल्लापुझा-धनबाद एक्सप्रेस ट्रेन को रद्द कर दिया गया है। इस लिस्ट में हटिया-सर एम विश्वेश्वरैया बेंगलुरु एक्सप्रेस ट्रेन को भी रद्द किया गया है।

मिचौंग के चलते ये ट्रेनें हुईं रद्द

- 03357 बरौनी-कोयंबटूर साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन (वाया-रांची) 2 दिसंबर को रद्द कर दी गई।

- 03358 कोयंबटूर-बरौनी साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन (वाया-रांची) 6 दिसंबर को रद्द रहेगी।

- 13351धनबाद-अल्लापुझा एक्सप्रेस ट्रेन 3 दिसंबर एवं यात्रा 4 दिसंबर को रद्द रहेगी।

- 13352अल्लापुझा-धनबाद एक्सप्रेस ट्रेन 6 एवं 7 दिसंबर को रद्द रहेगी।

- 18637 हटिया-सर एमविश्वेश्वरैया, बेंगलुरु एक्सप्रेस को 2 दिसंबर को रद्द कर दिया गया।

- 12835 हटिया-सरएम विश्वेश्वरैया, बेंगलुरु एक्सप्रेस 3 दिसंबर को रद्द रहेगी।

- 12836 सर एमविशेश्वरैया, बेंगलुरु–हटिया एक्सप्रेस 5 दिसंबर को रद्द रहेगी।

- 18638 सर एमविश्वेश्वरैया, बेंगलुरु-हटिया एक्सप्रेस ट्रेन 5 दिसंबर को रद्द रहेगी।

- 22837 हटिया–एर्नाकुलम धरती आबा एक्सप्रेस ट्रेन 4 दिसंबर को रद्द रहेगी।

- 22838 एर्नाकुलम–हटिया धरती आबा एक्सप्रेस ट्रेन 6 दिसंबर को रद्द रहेगी।

नागपुर मंडल की भी ट्रेनें हुई रद्द

दक्षिणपूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल पर विकास कार्यों (नॉन इंटरलॉकिंग) की वजह से ये ट्रेनें भी रद्द रहेंगीं।

- 12812 हटिया–लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस ट्रेन 8 दिसंबर एवं 9 दिसंबर को हटिया से रद्द रहेगी।

- 12811 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-हटिया एक्सप्रेस ट्रेन 10 और 11 दिसंबर को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से रद्द रहेगी।

- 13425 मालदा टाउन–सूरत एक्सप्रेस ट्रेन 9 दिसंबर को मालदा टाउन से रद्द रहेगी।

- 13426 सूरत–मालदा टाउन एक्सप्रेस ट्रेन 4 और 11 दिसंबर को सूरत से रद्द रहेगी।

चक्रधरपुर मंडल की भी कई ट्रेनें प्रभावित

चक्रधरपुर मंडल में चल रहे विकास कार्यों की वजह से ये ट्रेनें भी प्रभावित रहेंगी।

- 18601/18602 टाटानगर-हटिया-टाटानगर पैसेंजर ट्रेन 3 दिसंबर को रद्द रहेगी।

- 08152/08151 बरकाकाना-टाटा-बरकाकाना पैसेंजर ट्रेन 3 दिसंबर को रद्द रहेगी।

- 18101 टाटानगर-जम्मू तवी एक्सप्रेस ट्रेन 3 दिसंबर को अपने निर्धारित समय से एक घंटा लेट चलेगी।

- 20897/20898 हावड़ा-रांची-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन 3 दिसंबर को अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग हावड़ा-खड़गपुर-मिदनापुर-आद्रा-पुरुलिया-कोटशिला-मुरी-रांची से होकर चलेगी।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article