शहर

Video: असम-बंगाल चुनाव से पहले अयोध्या में रुका CRPF का काफिला, रामलला की पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद

असम और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए तैनात CRPF का काफिला अयोध्या पहुंचा। ड्यूटी पर आगे बढ़ने से पहले जवानों ने श्री राम मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना की। सड़कों पर खड़ी सुरक्षा बलों की लंबी कतारों ने स्थानीय लोगों का ध्यान आकर्षित किया।

Image

चुनाव ड्यूटी पर जा रहे CRPF जवानों ने लिया रामलला का आशीर्वाद (फोटो: PTI)

Photo : PTI

CRPF Jawans Ayodhya Darshan: असम और पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर तैनात केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) का एक बड़ा काफिला अयोध्या की पावन धरती पहुंचा, जहां जवानों ने आगे बढ़ने से पहले श्री राम मंदिर में पहुंचकर रामलला के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद लिया। सड़कों के किनारे खड़ी बख्तरबंद गाड़ियों की लंबी कतारों ने स्थानीय लोगों का ध्यान खींचा और यह दृश्य देखने के लिए लोग रुकने को मजबूर हो गए।

चुनाव ड्यूटी के लिए रवाना हो रहे हैं जवान

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, चुनावी ड्यूटी पर जा रहे सुरक्षाकर्मियों ने रास्ते में अयोध्या में ठहरकर पूजा-अर्चना की, हालांकि इस दौरान की कोई तस्वीर सामने नहीं आई है। उल्लेखनीय है कि अलग-अलग राज्यों से तैनात किए गए सुरक्षाबलों के दल असम और पश्चिम बंगाल में चुनाव ड्यूटी के लिए लगातार रवाना हो रहे हैं।

असम में विधानसभा चुनाव का माहौल

गौरतलब है कि, मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने पिछले महीने असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी के विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान किया था। बता दें कि, 126 सीटों वाली असम विधानसभा का वर्तमान कार्यकाल 20 मई 2026 को समाप्त होने जा रहा है। बीजेपी ने साल 2016 में 60 सीटें जीतकर पहली बार राज्य में सरकार बनाई थी और 2021 के चुनाव में भी उसने लगभग वैसा ही प्रदर्शन दोहराया। उस चुनाव में बीजेपी ने 93 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे, जिनमें से 60 पर जीत हासिल की, जबकि उसके नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन को कुल 126 में से 75 सीटें मिली थीं। हालांकि, 2016 की तुलना में एनडीए को पिछली बार 11 सीटों का नुकसान उठाना पड़ा था।

पश्चिम बंगाल में सियासी संग्राम

294 सदस्यीय पश्चिम बंगाल विधानसभा (West Bengal Assembly Elections 2026) में इस समय तृणमूल कांग्रेस की सरकार है और बहुमत के लिए 148 सीटों की जरूरत होती है। फिलहाल टीएमसी के पास 223 विधायक हैं, जिससे उसकी स्थिति काफी मजबूत बनी हुई है। वर्ष 2021 के विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस ने 213 सीटों पर जीत दर्ज की थी, जबकि बीजेपी को 77 सीटें मिली थीं। राज्य में तृणमूल कांग्रेस साल 2011 से लगातार सत्ता में बनी हुई है। इस बार होने वाले चुनाव को बेहद अहम और कांटे की टक्कर वाला माना जा रहा है। एक ओर ममता बनर्जी हैं, जो लगातार चौथी बार सत्ता में वापसी की कोशिश कर रही हैं, तो दूसरी ओर बीजेपी पूरी ताकत के साथ राज्य में अपनी सरकार बनाने के लिए जोर लगा रही है।

ऐसे-ऐसे होंगे चुनाव

असम, केरल और पुडुचेरी में एक चरण में 9 अप्रैल को मतदान होगा। इसी के साथ, तमिलनाडु में भी एक चरण में 23 अप्रैल को मतदान होगा। वहीं पश्चिम बंगाल में दो फेज में 23 और 29 अप्रैल को मतदान होंगे और अलग-अलग राज्यों की आठ विधानसभा सीटों पर 9 अप्रैल और 23 अप्रैल को उपचुनाव होंगे। वहीं, वोटों की गिनती के साथ रिजल्ट 4 मई को आएंगे।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Cities News in Hindi) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Nilesh DwivedI
Nilesh Dwivedi author

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अप... और देखें

End of Article